Shukra Gochar 2025: होने वाला है शुक्र गोचर, जानिए किसे होगा लाभ और कौन रहेगा सावधान

Published by :Shaurya Punj
Published at :17 Jun 2025 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
Venus Transit 2025 Zodiac Sign Effect

Venus Transit 2025 Zodiac Sign Effect

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह 29 जून 2025 को अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. जानिए किन राशियों को होगा फायदा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी.

विज्ञापन

Shukra Gochar 2025:ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम, सौंदर्य, कला, वैवाहिक जीवन और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो व्यक्ति का जीवन सुखमय और आकर्षक बनता है, जबकि कमजोर शुक्र मानसिक तनाव, प्रेम में असफलता और आर्थिक तंगी का कारण बनता है.

इस वर्ष 29 जून 2025 को शुक्र देव अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे और 26 जुलाई 2025 तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान उनका गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ के लिए संघर्षपूर्ण परिणाम देगा.

Surya Gochar 2025 से बढ़ेगी गर्मी या सियासी तकरार? 

इन राशियों को रहना होगा सतर्क

मीन राशि – प्रयास व्यर्थ जा सकते हैं

इस अवधि में मीन राशि के जातकों को मेहनत का मनचाहा फल नहीं मिलेगा. कार्यक्षेत्र में तनाव, आत्मविश्वास की कमी और सेहत से जुड़ी समस्याएं उभर सकती हैं. छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने में कठिनाई हो सकती है.

मिथुन राशि – आर्थिक हानि के संकेत

मिथुन राशि के जातकों को निवेश या उधारी में सतर्क रहना होगा. खर्च बढ़ सकते हैं और किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखे की संभावना है. इस समय पर संयम और समझदारी ज़रूरी है.

वृश्चिक राशि – स्वास्थ्य और खर्च की चिंता

शुक्र का यह गोचर वृश्चिक राशि के लिए आर्थिक और शारीरिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आय में गिरावट और अनावश्यक खर्च मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं. यात्रा से बचने की सलाह है.

कर्क राशि – करियर में रुकावटें

इस दौरान करियर में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलेगी. घरेलू कलह और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उभर सकती हैं. प्रेम जीवन में दूरियां आ सकती हैं.

इन राशियों को मिलेगा लाभ

सिंह राशि – करियर और लव लाइफ में सकारात्मकता

सिंह राशि के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता, प्रमोशन और आर्थिक स्थिति में मजबूती के योग बनेंगे. प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन बेहतर होंगे.

तुला राशि – हर क्षेत्र में सफलता

तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, अतः यह गोचर विशेष लाभकारी सिद्ध होगा. करियर, निवेश, पारिवारिक जीवन और क्रिएटिव क्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे.

धनु राशि – धन लाभ और संबंधों में मजबूती

धनु राशि के लिए शुक्र गोचर भाग्यवर्धक रहेगा. आर्थिक लाभ, रुके हुए कार्यों की पूर्ति और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. दांपत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा.

यदि आप अपनी कुंडली, शुक्र गोचर का व्यक्तिगत प्रभाव, वास्तु दोष, रत्न चयन या किसी व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 | 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola