Shani Margi 2025: शनि हुए मार्गी, इन राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क, रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव

शनि मार्गी 2025 से पड़ेगा राशियों पर ये प्रभाव
Shani Margi 2025: बीते दिन यानी 28 नवंबर 2025 से शनि वक्री से मार्गी हो चुके हैं और इसका असर जुलाई 2026 तक रहेगा. शनि की चाल बदलते ही जीवन की गति अचानक तेज हो जाती है. जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, फैसले महत्वपूर्ण हो जाते हैं और कई राशियों को विशेष सतर्कता रखने की जरूरत पड़ती है. जानिए किन तीन राशियों को ज्यादा संभलकर चलना होगा.
Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का ग्रह कहा जाता है. उनकी चाल बेहद धीमी होती है और एक राशि से दूसरी राशि में पहुंचने में लगभग ढाई साल लग जाते हैं. यही कारण है कि जब शनि वक्री या मार्गी होते हैं, तो उसका असर केवल व्यक्ति के जीवन पर नहीं बल्कि देश-दुनिया की परिस्थितियों पर भी देखने को मिलता है.
शनि हो गए मार्गी
28 नवंबर 2025 से शनि मार्गी हो गए हैं और यह प्रभाव जुलाई 2026 तक रहेगा. शनि के सीधा होते ही लोगों को अचानक जिम्मेदारियों का दबाव, अधूरे कामों का बोझ और आर्थिक फैसलों की गंभीरता महसूस होने लगती है. कई लोगों को वह काम भी निपटाने पड़ते हैं जिन्हें अब तक टालते आ रहे थे. इस अवधि में जहां कुछ राशियों को राहत मिलेगी, वहीं तीन राशियों को थोड़ा अधिक सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा.
मेष राशि: काम और खर्च दोनों पर बढ़ेगा दबाव
- शनि के मार्गी होते ही मेष राशि के लिए काम का भार अचानक बढ़ सकता है. पुराने, अधूरे या टाले हुए काम फिर सामने आ खड़े होंगे. जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव महसूस हो सकता है.
- आर्थिक मामलों में जरा सी गलती भी नुकसान करा सकती है, इसलिए इस समय बजट बनाकर चलना बेहद जरूरी है.
- महत्वपूर्ण कामों को टालने की आदत छोड़ दें, वरना स्थितियां उलझ सकती हैं.
कुंभ राशि: रिश्तों और फैसलों में संभलकर चलें
- कुंभ राशि वालों के लिए यह अवधि मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकती है. रिश्तों में गलतफहमी, दूरी या विवाद बढ़ सकते हैं. करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले अटक भी सकते हैं.
- किसी के भरोसे बड़े फैसले न लें और बोलचाल में संयम रखें.
- जिस बात से अब तक बचते रहे हैं, वही अब सामने आ सकती है. इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाना जरूरी होगा.
यहां देखें दिसंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल
मीन राशि: जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा
शनि का मार्गी होना जीवन में नई चुनौतियां, जिम्मेदारियां और अवसर लेकर आता है. धैर्य, मेहनत और संतुलित सोच इस समय आपका सबसे बड़ा हथियार बनेंगे. जितना शांत रहेंगे, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










