पटना के बांकीपुर में बनेगा 5 स्टार ताज होटल, यहां शिफ्ट होगा बस स्टैंड, पर्यटन मंत्री ने क्या बताया?

Bihar Government: पटना में लोगों को जल्द ही लग्जरियस 5 स्टार ताज होटल का तोहफा मिलने वाला है. पटना के बांकीपुर बस स्टैंड की जगह इसे बनाया जाएगा. जबकि बस स्टैंड को जेपी गंगा पथ के किनारे शिफ्ट किया जाएगा. नए पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने यह जानकारी दी.
Bihar Government: बिहार में नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. लगभग सभी नए मंत्रियों ने अपना-अपना कार्यभार संभाल लिया है. इस बीच बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पदभार संभालते ही पटना में बनने वाले 5 स्टार ताज होटल को लेकर खास जानकारियां दी.
नए पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?
मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा, बिहार में पर्यटन को बढ़ाने के लिए अच्छे-अच्छे होटल बनाने होंगे. फाइव स्टार होटल का निर्णाण सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी पर्यटन पर काफी ध्यान है. सीएम सम्राट चौधरी चाहते हैं कि बिहार एक पर्यटक स्थल बने और लोग यहां की संस्कृति को जाने.
एक महीने में खाली हो सकता है परिसर
जानकारी के मुताबिक, पटना का बांकीपुर बस स्टैंड अब सिर्फ इतिहास रहने वाले है. इस बस स्टैंड के जरिए हजारों की संख्या में यात्री आना-जाना करते हैं. लेकिन अब उनका ठिकाना बदलने वाला है. बांकीपुर बस स्टैंड के पास अब फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण होने वाला है. बस डिपो को जल्द ही तोड़ा जाएगा. लगभग एक महीने के अंदर पूरे परिसर को काली किया जाएगा.
कहां शिफ्ट होगा बस स्टैंड?
बताया जा रहा है कि यह डिपो पिछले कई सालों से पटना और इसके आसपास के जिलों और खास तौर पर लंबी दूरी की बसों के लिए प्रमुख केंद्र बना रहा. यह बस स्टैंड लगभग 3.5 एकड़ में फैला है. लेकिन अब यह शिफ्ट होकर जेपी गंगा पथ के किनारे जाने वाला है. चर्चा है कि जेपी गंगा पथ के किनारे लगभग 5 एकड़ में नए बस स्टैंड को बनाया जाएगा. साथ ही BSRTC ने नए बस स्टैंड के लिए जमीन के औपचारिक आवंटन की मांग कर जिला प्रशासन को लेटर भी लिखा है.
कैसा होगा फाइव स्टार ताज होटल?
जानकारी के मुताबिक, नए फाइव स्टार ताज होटल में लगभग 500 कमरे होंगे. पहले फेज में 350 और इसके बाद दूसरे फेज में बाकी के 150 कमरों का निर्माण किया जाएगा. बिहार सरकार की ओर से अगले 4 सालों में होटल के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है.
Also Read: बिहार में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया अमीन, 3 लाख 60 हजार रुपये की थी डिमांड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










