Scorpio Weekly Horoscope: किसी भी प्रकार की चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें
Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह (9 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022) वैसे तो औसत रहेगा लेकिन इस हफ्ते को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें. आइए जानते हैं वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहन देगी
एक्सरसाइज या योग को अपने जीवन का हिस्सा, इस दौरान आप बना सकते हैं. क्योंकि इस समय कई ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल चाल, आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहन देगी. इसलिए इसका उत्तम व उचित लाभ उठाए. इस सप्ताह शुरुआत में चन्द्रमा आपके धन यानी द्वितीय भाव में होंगे, इसलिए आपको हिदायत दी जाती है कि ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और किसी भी प्रकार की चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें. अन्यथा उनकी पूर्ण दृष्टि अष्टम भाव में होने से आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है.
इसके लिए आप आर्थिक मुद्दों को लेकर, घर के बड़ों या अपने पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति से सलाह भी ले सकते हैं. इसके बाद चन्द्रमा अपना गोचर करते हुए आपके तृतीय भाव में चले जाएंगे, जिसके कारण घर पर आपके छोटे भाई-बहनों को इस दौरान अपने जीवन के हर क्षेत्र में भरपूर सफलता मिल सकेगी. क्योंकि अगर वह बेरोजगार थे तो उनकी जॉब लगने के योग बन रहे हैं. वहीं यदि वो नौकरी करते हैं तो, इस समय उनकी पदोन्नति होने की भी संभावना बनती दिखाई दे रही है.
इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह करियर में काफी शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा. खासतौर से मध्य समय के बाद चंद्रमा का चतुर्थ भाव में होना, आपको सभी मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी. साथ ही ये समय आपके करियर और पेशेवर जीवन में, अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक दिशात्मक शक्ति और क्षमता प्रदान करने में सफल रहेंगे. फिर अंतिम समय छात्रों के लिए विशेष महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि चन्द्रमा के पंचम भाव में होने से वे अपनी मेहनत के दम पर अच्छे अंक हासिल करने में तो कामयाब तो होंगे ही, साथ ही, इस कामयाबी से आपकी उन्नति व तरक्की भी होगी. जिससे आपका और आपके परिवार का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
हर मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाकर उनके दर्शन करें और उन्हें बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
शुभ दिन-मंगलवार,बृहबृस्पतिवार
शुभ तारीख-11,13,शुभ
शुभ रंग-लाल,पीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










