Leo Weekly Horoscope: नयी ऊर्जा और शक्ति के साथ करने में कामयाब रहेंगे
Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह (9 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022) वैसे तो औसत रहेगा लेकिन इस हफ्ते को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें. आइए जानते हैं सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
खुद को सेहतमंद रखने में सफल हो सकेंगे
खुद को फिट रखने के लिए, इस सप्ताह आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी. क्योंकि इस हफ्ते बुध के द्वितीय भाव में मार्गी होने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा. जिसके कारण आप अपनी सेहत को बेहतर रखने के लिए, कम प्रयास भी करेंगे तब भी, आप खुद को सेहतमंद रखने में सफल हो सकेंगे.
यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो ये सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण व बेहतर होने वाले हैं. क्योंकि इन समय के दौरान आपको सरकार से लाभ और पुरस्कार मिलने की संभावना बनेगी, जिससे आपको अच्छे स्तर पर मुनाफ़ा मिलेगा. यदि इस सप्ताह आप घर के लोगों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप ऐसा करके अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे. इसलिए हर स्थिति में धैर्य से काम लेते हुए, उसका समाधान खोजने का प्रयास करें.
आपकी राशि के लिए यदि करियर राशिफल की बात की जाए तो, कार्यक्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ साबित होगा. क्योंकि इस दौरान आप हर कार्यों को, नयी ऊर्जा और शक्ति के साथ करने में कामयाब रहेंगे. यदि आप किसी विदेशी स्कूल या कॉलेज में एडमिशन के लिए बीते कई दिनों से प्रयास कर रहे थे, तो आपको इस सप्ताह अपने सभी प्रयासों के बाद भी और प्रतीक्षा करनी होगी. क्योंकि शुरुआत में ही चन्द्रमा आपके शिक्षा के पंचम भाव में उपस्थित होते हुए किसी अधूरे दस्तावेज़ के कारण आपकी मेहनत पर पानी फेर सकते हैं.
तांबे के पात्र से ही पानी पीना आपके लिए उत्तम सिद्ध होगा.
शुभ दिन-मंगलवार,शुक्रवार
शुभ तारीख-11,14
शुभ रंग-लाल,ओंरेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










