Saptahik Rashifal Singh 21 to 27 April 2024: इस सप्ताह सिंह राशि वाले लोगों को ज्ञान देने से बचे, झगड़ा होने का योग
सप्ताहिक सिंह राशिफल
Saptahik Rashifal Singh 21 to 27 April 2024: इस सप्ताह पर्सनल लाइफ में टेंशन हो सकता है. कोई भी डिसीजन लेने से पहले सोचने की जरूरत है. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य डॉ.एनके. बेरा यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है.
Saptahik Rashifal Singh 21 to 27 April 2024: सप्ताहिक सिंह राशिफल
करियर- इस सप्ताह यदि आप जॉब की तलाश में हैं या कोई नया व्यवसाय शुरू करने के लिए सोच रहें हैं तो आपको सफलता मिलने में और कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा, जो लोग जॉब में है,उनके पदोन्नति के योग बने हुए हैं.विद्यार्थियों को गुड न्यूज मिलेगा. परीक्षा का परिणाम संतोषजनक मिलने की संभावना है.
पर्सनल लाइफ- पर्सनल लाइफ में टेंशन हो सकता है.कोई भी डिसीजन लेने से पहले सोच लें. अपने प्रेमी के भावनाओं का सम्मान करने के साथ ही एक ऐसा माहौल बनाने का चेष्टा करेंकि आपका पार्टनर आपकी तरफ आकर्षित हुए बिना रह सकेगा.
फैमिली लाइफ- इस सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्बाह करने में कठिनाई होगी.आप अपने आप को अकेला महसूस करेंगे.फैमिली में अपोजिट सिचुएशन का सामना करना पड़ेगा.आपके उदासीनता, अकर्मण्यता से परिवार के सभी लोग आपसे अप्रसन्न रहेंगे.
हेल्थ- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य कुछ खास नहीं रहेगा. आपको मानसिक बैचैनी कुछ अधिक रहेगी. आप इस अवधि में चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं. आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं. आपकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है. यह समय आपको जल्दबाज़ी में काम न करने की चेतावनी दे रहा है.
लकी डेट: 22,23,27
कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी-दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- अपनी बातों या व्यवहार से किसी को कमतर साबित करने की कोशिश न करें.
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में तुलसी दल चढ़ाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें.
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










