Saptahik Rashifal Mithun 21 to 27 April 2024: इस सप्ताह मिथुन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, आय में वृद्धि का योग
साप्ताहिक मिथुन राशिफल
Saptahik Rashifal Mithun 21 to 27 April 2024: यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है. आपको पर्सलन और प्रोफेशनल कार्यों में सफलता मिलेगी या नहीं. यह जानने के लिए पढ़ें वीकली राशिफल
Saptahik Rashifal Mithun 21 to 27 April 2024: सप्ताहिक मिथुन राशिफल
करियर-इस सप्ताह इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर के क्षेत्र में जुड़े युवाओं के करियर के लिए यह समय विशेष लाभदायक है. शोध, अध्ययन, अनुसंधान आदि कार्यो में आपकी रूचि होगी. नौकरी और बिजनेस में आप सही फैसला लेंगे. आपको पर्सलन और प्रोफेशनल कार्यों में सफलता मिलेगी.
पर्सनल लाइफ- पर्सनल लाइफ पिछले कुछ दिनों से चल रही आपसी संबंध में गलतफहमिया्ं,शक सन्देह दूर होगी.अपने पार्टनर के साथ खुशी का पल बिताएंगे.वैवाहिक जीवन का आनन्द लेंगे.
फैमिली लाइफ- फैमिली लाइफ में गुड न्यूज मिलेगा.धन-ऐश्वर्य-सुख-सम्पन्नता की प्राप्ति होगी.फैमिली लाइफ में आप कोई ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे.परिवार में विवाहादि शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होगें.
हेल्थ- इस सप्ताह मित्रों व भाई-बहनों के साथ घूमने-फिरने के अनेक मौके मिलने के कारण आपकी मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. सेहत का मामला इस समय काफी अच्छा रहने की सम्भावना है. आप जोश, ऊर्जा, उमंग व उत्साह से भरे रहेंगे. इस समय आपको अपने स्वभाव में क्रोध की अधिकता महसूस हो सकती है.
लकीडेट- 21, 24, 25
कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी-दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- किसी दूसरे की बातों में आकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें.
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










