ePaper

Meen Weekly Horoscope: तमाम परेशानियों के बीच आप रिस्क लेने की स्थिति में हैं

Updated at : 03 Apr 2022 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
Meen Weekly Horoscope: तमाम परेशानियों के बीच आप रिस्क लेने की स्थिति में हैं

Meen Weekly Horoscope: मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (3 अप्रैल 2022 से 9 अप्रैल 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मीन-इस सप्ताह आपके निर्णय को सबसे ज्यादा आपके अंदर की घबराहट प्रभावित कर रहा है. आप हर कुछ का नकारात्मक पक्ष पहले देखते हैं, जो आपको हर बार आगे बढ़ने से रोकता है. इस सप्ताह हिम्मत से काम लें और सबसे पहले खुद को यह भरोसा दिलाएं कि जो हो रहा है अच्छा हो रहा है और जो होगा, वह भी अच्छा होगा.

करियर बिजनेस

यह सप्ताह करियर के लिए बहुत अच्छा तो नही है, लेकिन आपको कई सीख दे जाएगा, जो आगे आपके काफी काम आएंगी. कई बार चीजों को गंभीरता से नहीं लेने का खामियाजा भी उठाना पड़ता है. हालांकि सप्ताह के अंत तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा और आपकी स्थिति पहले की तरह हो जाएगी.

रिलेशनशिप

अगर आप अपनों पर भरोसा नहीं करते हैं, तो उसका आधार होना चाहिए,बिना आधार के किसी पर आरोप लगाएंगे, तो दूरियां और बढ़ेंगी. अपनों के पास आने की कोशिश करें. रिश्तों को लेकर आपकी नकारात्मक सोच इस सप्ताह आपको अपनों से दूर ले जाएगी.

हेल्थ

इस सप्ताह आप ब्लड प्रेशर में अनियमितता से परेशान रहेंगे. बेहतर होगा समय रहते इसका उचित उपाय करें. नियमित रूप से जांच कराते रहें. धीमे पाचन और कब्ज से काफी परेशान रहेंगे. आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल करें. यही बेहतर रहेगा.

लकी डेट:04,08,09

कलर:पीला,लाल,सफेद,पीला

लकी दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार

सावधानी

अगर कोई ऐसी योजना पर काम करने का अवसर मिलता है, जिसमें आपकी गहरी रुचि हो, लेकिन रिस्क हो, तो भी उसे स्वीकार करें. इस सप्ताह तमाम परेशानियों के बीच आप रिस्क लेने की स्थिति में हैं.

उपाय

शुक्रवार को घर में स्थायी सुख-समृद्धि हेतु पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े रहकर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालें. गुरुवार को ही घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर गुलाल पर शुद्ध घी का दोमुखी (दो मुख वाला) दीपक जलाएं.

Also Read: Aries Weekly Horoscope: आप अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करें, आप हर कार्य में सफल होंगे
Also Read: Taurus Weekly Horoscope: घर के बड़े किसी वजह से आपसे नाराज हो सकते हैं
Also Read: Gemini Weekly Horoscope: जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे, चीजें आपको सुलझती नजर आएंगी
Also Read: Cancer Weekly Horoscope: योगा और सुबह की सैर करें और कम से कम चिंता करें
Also Read: Leo Weekly Horoscope: शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, उनसे सतर्क रहें
Also Read: Virgo Weekly Horoscope: पार्टनर के साथ सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी
Also Read: Libra Weekly Horoscope: आप स्वयं में हर पल बीमार होने के एहसास से परेशान रहेंगे
Also Read: Scorpio Weekly Horoscope: जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको काफी चिंतित रखेगा
Also Read: sagittarius Weekly Horoscope: स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने में थोड़ा आलस बरतेंगे
Also Read: Makar Weekly Horoscope: समय का सदुपयोग कर कठिन परिश्रम करें
Also Read: Kumbh Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं
Also Read: Meen Weekly Horoscope: तमाम परेशानियों के बीच आप रिस्क लेने की स्थिति में हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola