ePaper

Taurus Weekly Horoscope: घर के बड़े किसी वजह से आपसे नाराज हो सकते हैं

Updated at : 03 Apr 2022 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope: घर के बड़े किसी वजह से आपसे नाराज हो सकते हैं

Taurus Weekly Horoscope: वृषभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (3 अप्रैल 2022 से 9 अप्रैल 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

वृष-इस सप्ताह किसी दूसरे की बातों पर आप बहुत कम विश्वास कर पाते हैं. कुछ मामलों में यह अच्छी बात है, लेकिन कभी—कभी दूसरों की बातों को भी महत्व देना चाहिए. इस सप्ताह इसे समझने की जरूरत है, क्योंकि कई लोगों की सलाह आपके काफी काम आने वाली है.

करियर बिजनेस

इस सप्ताह आपके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है. अत: हर कार्य को सोच—विचार कर करें. जिन्हें नया बिजनेस शुरू करना हैं, वह इस सप्ताह शुरूआत कर सकते हैं. रिटेल क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है. उन्हें खुद को साबित करने के लिये ढेरों अवसर प्राप्त होंगे.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा. अधिकतर मामलों में आप दोनों का फैसला एक साझा फैसला साबित होगा, जिसमे आप दोनों के ही मत एक समान होंगे. घर के बड़े किसी वजह से आपसे नाराज हो सकते हैं. कोशिश करें कि यह नाराजगी ज्यादा समय तक न रहे.

हेल्थ

इस सप्ताह आप दांतों से जुड़ी समस्या से काफी परेशान रह सकते हैं. इसके चलते आपका खाना—पीना भी प्रभावित होगा. छोटे-मोटे रोगों को नजरअंदाज न करें. सही समय पर सही से इलाज अवश्य करायें. वरना आगे चल कर यह परेशानी का सबब बन सकते हैं.

लकी डेट:03,06,07

कलर: भूरा,हरा,काला

लकी दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

सावधानी

इस सप्ताह हमेशा चीजों का नकारात्मक पहलू पहले देखने की आदत को बदल डालें. इस सप्ताह परिस्थितियों और लोगों का सिर्फ सकारात्मक पहलू देखें और नकारात्मक पहलुओं को नजरअंदाज करें. आप खुद में एक चमत्कारिक बदलाव महसूस करेंगे.

उपाय

इस सप्ताह मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में दीया जलाने के बाद सिंदूर तिलक जरूर लगाएं. 40 दिनों तक रोजाना इस उपाय को करें. किसी भी दिन यह उपाय खंडित नहीं होना चाहिए, अन्यथा उसे फिर पहले दिन से शुरू करना होगा.

Also Read: Aries Weekly Horoscope: आप अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करें, आप हर कार्य में सफल होंगे
Also Read: Taurus Weekly Horoscope: घर के बड़े किसी वजह से आपसे नाराज हो सकते हैं
Also Read: Gemini Weekly Horoscope: जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे, चीजें आपको सुलझती नजर आएंगी
Also Read: Cancer Weekly Horoscope: योगा और सुबह की सैर करें और कम से कम चिंता करें
Also Read: Leo Weekly Horoscope: शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, उनसे सतर्क रहें
Also Read: Virgo Weekly Horoscope: पार्टनर के साथ सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी
Also Read: Libra Weekly Horoscope: आप स्वयं में हर पल बीमार होने के एहसास से परेशान रहेंगे
Also Read: Scorpio Weekly Horoscope: जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको काफी चिंतित रखेगा
Also Read: sagittarius Weekly Horoscope: स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने में थोड़ा आलस बरतेंगे
Also Read: Makar Weekly Horoscope: समय का सदुपयोग कर कठिन परिश्रम करें
Also Read: Kumbh Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं
Also Read: Meen Weekly Horoscope: तमाम परेशानियों के बीच आप रिस्क लेने की स्थिति में हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola