नया iPhone खरीदा? तुरंत बदलें ये 3 जरूरी सेटिंग्स, फायदे में रहेंगे

Updated:
विज्ञापन
नया iPhone खरीदा? तुरंत बदलें ये 3 जरूरी सेटिंग्स, फायदे में रहेंगे

अगर आपने नया iPhone लिया है, तो सबसे पहले इन तीन सेटिंग्स को ऑन करें. Face ID में Attention Awareness, Find My iPhone और Two-Factor Authentication आपके फोन को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी हैं. ये छोटे बदलाव आपकी प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को मजबूत बनाते हैं.

विज्ञापन

अगर आपने हाल ही में नया iPhone लिया है, तो ऐप्स इंस्टॉल करने या डेटा सेव करने से पहले कुछ जरूरी सुरक्षा सेटिंग्स ऑन करना बेहद अहम है. ये छोटे-से बदलाव आपके फोन को सुरक्षित रखने के साथ-साथ आपकी प्राइवेसी को भी मजबूत करते हैं.

Face ID में Attention Awareness

Face ID सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा का भी बड़ा साधन है. “Require Attention” ऑप्शन ऑन करने से फोन तभी अनलॉक होगा जब आप स्क्रीन की ओर देख रहे हों. इससे यह खतरा कम हो जाता है कि कोई आपकी नींद या ध्यान भटकने पर फोन खोलने की कोशिश करे.

Find My iPhone

फोन खोना किसी भी यूजर के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है.”Find My iPhone” फीचर ऑन करने से आप डिवाइस को ट्रैक कर सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर डेटा मिटा सकते हैं. यह फीचर चोरी या गुम होने की स्थिति में आपके लिए लाइफसेवर साबित हो सकता है.

Two-Factor Authentication (2FA)

AppleID की सुरक्षा के लिए 2FA सबसे मजबूत उपाय है. पासवर्ड के साथ एक वेरिफिकेशन कोड की जरूरत होती है, जिससे आपका अकाउंट हैक होना लगभग नामुमकिन हो जाता है. यह सेटिंग आपके iCloud, App Store और अन्य Apple सेवाओं को सुरक्षित रखती है.

आपका आइफोन होगा सेफ

इन तीन सेटिंग्स को ऑन करने में कुछ ही मिनट लगते हैं, लेकिन ये आपके iPhone को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं. नया iPhone सेटअप करते समय इन्हें प्राथमिकता देना हर यूजर के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें: A19 चिप और MagSafe समेत कई अपग्रेड के साथ लॉन्च हुआ Apple iPhone 17e, देखें फीचर्स और प्राइस

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola