ePaper

Virgo Weekly Horoscope: पार्टनर के साथ सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी

Updated at : 03 Apr 2022 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope: पार्टनर के साथ सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह (3 अप्रैल 2022 से 9 अप्रैल 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

कन्या-इस सप्ताह मानसिक उलझन अभी बनी रहेगी और यकीन मानिए इसके लिए जिम्मेदार भी आप ही होंगे. इस सप्ताह आपको अपनी सोच और अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करने के लिए गंभीरता से सोचना चाहिए. आप जैसा अंतःमन से सोचते हैं, आपको बाहर भी खुद को वैसा ही दिखाने की कोशिश करनी चाहिए.

करियर बिजनेस

इस सप्ताह आपका मन व्यथीत रहेगा, लेकिन समझदारी के साथ यदि अपनी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे, तो आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. हकीकत से दूर जाने की आपकी प्रवृति आपका बड़ा नुकसान कर सकती है.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह रिश्तों को लेकर आपको नया अनुभव होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे. आपको सलाह है कि भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. पार्टनर के साथ सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी. अब समय आ गया है कि आपने जिन रिश्तों को सींच कर बड़ा किया है, उन रिश्तों से आपको फल भी मिले.

हेल्थ

इस सप्ताह आप किसी भी काम को करने के लिए जल्दबाजी न करें. चाहे वह वाहन चलाना हो या फिर मशीनरी से जुड़ा कोई काम. उचित सावधानी रखना जरूरी है. कुछ जातकों में दांये हाथ का दर्द उत्पन्न हो सकता है, जिसके चलते आप खासा परेशान रहेंगे.

लकी डेट:03,06,07

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

सावधानी

इस सप्ताह यह तय करें कि कहां, क्या और कितना बोलना चाहिए. इस मामले में आप कई बार चूक जाते हैं, लेकिन इस सप्ताह यह चूक आपका भारी नुकसान भी करा सकती है. कम से कम इतना जरूर करें कि बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें.

उपाय

इस सप्ताह गुरुवार के दिन सुबह-सुबह केले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे घी का दीपक जलाएं. इसके साथ ही केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाएं. संभव हो तो गुरुवार का व्रत रखें. गुरुवार का व्रत करें और नमक ग्रहण नहीं करें.

Also Read: Aries Weekly Horoscope: आप अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करें, आप हर कार्य में सफल होंगे
Also Read: Taurus Weekly Horoscope: घर के बड़े किसी वजह से आपसे नाराज हो सकते हैं
Also Read: Gemini Weekly Horoscope: जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे, चीजें आपको सुलझती नजर आएंगी
Also Read: Cancer Weekly Horoscope: योगा और सुबह की सैर करें और कम से कम चिंता करें
Also Read: Leo Weekly Horoscope: शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, उनसे सतर्क रहें
Also Read: Virgo Weekly Horoscope: पार्टनर के साथ सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी
Also Read: Libra Weekly Horoscope: आप स्वयं में हर पल बीमार होने के एहसास से परेशान रहेंगे
Also Read: Scorpio Weekly Horoscope: जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको काफी चिंतित रखेगा
Also Read: sagittarius Weekly Horoscope: स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने में थोड़ा आलस बरतेंगे
Also Read: Makar Weekly Horoscope: समय का सदुपयोग कर कठिन परिश्रम करें
Also Read: Kumbh Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं
Also Read: Meen Weekly Horoscope: तमाम परेशानियों के बीच आप रिस्क लेने की स्थिति में हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola