ePaper

Kumbh Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं

Updated at : 03 Apr 2022 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
Kumbh Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं

Kumbh Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (3 अप्रैल 2022 से 9 अप्रैल 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

कुम्भ-इस सप्ताह आपने खुद को बदलने की पूरी कोशिश और आप इसमें सफल भी रहें. हालांकि आप संतुलन बनाने में कामयाब नहीं हो पाएं. दिल से नहीं सोचने का अर्थ है यह नहीं कि आप दूसरों के प्रति बेवजह कठोर हो जाएं और उनके बारे में सोचना ही छोड़ दें. अगर किसी से कुछ काम ले रहे हैं, तो उसे उसके बदले में कुछ देना भी होता है.

करियर/बिजनेस

जितना जरूरी मेहनत करना है, उससे ज्यादा जरूरी है सही दिशा में मेहनत करना. आपने बहुत मेहनत की है, लेकिन परिणाम उसके अनुरूप आपको नहीं मिला. इस सप्ताह उन कारणों को ढूढ़ना है, जिसके कारण आपको अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं हो पा रहा. कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में है.

रिलेशनशिप

परिवार और काम के बीच संतुलन बेहद जरूरी है. आप जब काम कर रहे होते हैं, तो घर को पूरी तरह भूल जाते हैं, जबकि आपको यह एहसास होना चाहिए कि आपका परिवार ही आपकी ताकत है. परिवार ने परिस्थितियों को आपके अनुकूल बनाने का पूरा प्रयास किया है, इसलिए उन्हें आपके समय की भी जरूरत है.

हेल्थ

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान की जरूरत है. डॉक्टर द्वारा बताई गई डायट का अच्छे से पालन करें. रात को देरी से खाना बिल्कुल न खायें. स्वास्थ्य संबंधित जरा सी भी समस्या उत्पन्न होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखायें. संतुलित आहार को अपने भोजन में शामिल करें. रोजाना सुबह की सैर करें. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

लकी डेट:03,06,07

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन:शुक्रवार,बुधवार,शनिवार

सावधानी

अपनी सोच के प्रति अपनी जिद को इस सप्ताह विराम देना ही सही रहेगा. आपको हमेशा ऐसा क्यों लगता है कि आप ही सही है. गलतियां किसी से भी हो सकती है और आपको इस सप्ताह अपनी गलतियों को स्वीकार करने में देरी नहीं करनी चाहिए.

उपाय

सोमवार के दिन आधा किलो चावल लेकर ऐसे शिवलिंग के पास जाएं जो एकांत में हों. वहां पर जाकर बैठें और भगवान शिव पर एक मुट्ठी चावल अर्पित करें. शेष बचे चावलों को किसी गरीब या जरूरतमंद को दान कर दें. इस बात का ध्यान रखें कि चावल खंडित न हो. इससे भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है.

Also Read: Aries Weekly Horoscope: आप अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करें, आप हर कार्य में सफल होंगे
Also Read: Taurus Weekly Horoscope: घर के बड़े किसी वजह से आपसे नाराज हो सकते हैं
Also Read: Gemini Weekly Horoscope: जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे, चीजें आपको सुलझती नजर आएंगी
Also Read: Cancer Weekly Horoscope: योगा और सुबह की सैर करें और कम से कम चिंता करें
Also Read: Leo Weekly Horoscope: शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, उनसे सतर्क रहें
Also Read: Virgo Weekly Horoscope: पार्टनर के साथ सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी
Also Read: Libra Weekly Horoscope: आप स्वयं में हर पल बीमार होने के एहसास से परेशान रहेंगे
Also Read: Scorpio Weekly Horoscope: जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको काफी चिंतित रखेगा
Also Read: sagittarius Weekly Horoscope: स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने में थोड़ा आलस बरतेंगे
Also Read: Makar Weekly Horoscope: समय का सदुपयोग कर कठिन परिश्रम करें
Also Read: Kumbh Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं
Also Read: Meen Weekly Horoscope: तमाम परेशानियों के बीच आप रिस्क लेने की स्थिति में हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola