Saptahik Rashifal Meen 21 to 27 April 2024: इस सप्ताह मीन राशि के जातक को नौकरी में तरक्की मिलेगी
सप्ताहिक मीन राशिफल
Saptahik Rashifal Meen 21 to 27 April 2024: यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है. आपका पर्सनल लाइफ कैसा रहेगा. आपका फैमिली लाइफ कैसा रहेगा. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य डॉ.एनके. बेरा से सप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal Meen 21 to 27 April 2024: सप्ताहिक मीन राशफल
करियर- रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलने में अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा. आपकी योजना और कल्पना शीलता के साथ किये गये प्रयासों का फल मिलेगा. स्टुडेन्ट को अध्ययन अध्यवसाय में रूचि बढेगी. परीक्षा-प्रतियोगिता का अनुकूल परिणाम मिलने की योग है.
पर्सनल लाइफ – रोमांस के लिए समय अनुकूल है. यदि कोइ प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपसी संबंधों में अंतर्गता बढ़ेगी. रिश्तें में और अधिक मजबूती आंएगी. अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव मिलेगा.
फैमिली लाइफ – फैमिली लाइफ में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. आप परिवार की जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से निभाएंगे. किसी परिजनों स्वास्थ्य को लेकर विशेष चिन्ता से मुक्ति मिलेगी. धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में बिलम्ब होगा. नया काम या नया निवेश सोच-समझकर करें.
हेल्थ- पिछले कई दिनों की पीड़ा से इस सप्ताह आपको निजात मिलने वाली है. इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य में काफी सुधार महसूस करेंगे. हालांकि सप्ताह के मध्य में किसी बात पर आप ज्यादा चिंतन कर लेंगे, जिसकी वजह से सिरदर्द आपको परेशान कर सकता है. मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सुबह योगा एवं नित्य व्यायाम अवश्य करें.
लकी डेट: 22, 23, 27
कलर: सफेद, गुलाबी, लाल
लकी दिन: रविवार, मंगलवार, गुरूवार
सावधानी: अपनी अपेक्षाओं के बारे में लोगों से खुल कर बात करें. इस सप्ताह का आपका मंत्र यही है कि कुछ भी दिल और दिमाग में न रखें.
उपाय: बुधवार के दिन भगवान गणेश जी का स्मरण कर ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें. फिर श्री गणेश की आरती करें.
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










