Cancer Weekly Horoscope: करियर में काफी शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह (9 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022) वैसे तो औसत रहेगा लेकिन इस हफ्ते को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें. आइए जानते हैं कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

बीमारी से हमेशा-हमेशा के लिए निजात पा सकेंगे

यदि आप किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित थे तो इस सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा के रोग यानी छठे भाव में होने से, डॉक्टर की मेहनत और आपके घरवालों की सही देखभाल, आपकी सेहत में सुधार लेकर आएगी. इस कारण आप अपनी इस बीमारी से हमेशा-हमेशा के लिए निजात पा सकेंगे.

उनके साथ मिलकर एक सही बजट का प्लान करें

साथ ही चन्द्रमा का शुरुआत में छठे भाव में होना आपके ख़र्चों में वृद्धि करेगा, परन्तु उसके बाद जब चन्द्रमा आपके सप्तम भाव में होते हुए नवम भाव में गोचर करेंगे तब आप अपने घरवालों या साथी की मदद से अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश कर सकते हैं. इसके लिए बेहतर यही होगा कि उनके साथ मिलकर एक सही बजट का प्लान करें, और उसके बाद ही कोई भी ख़र्चा करें.

धन खर्च कर रहे हैं, वो सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ों की खरीदारी के लिए ही हो

याद रहे कि आप जो भी धन खर्च कर रहे हैं, वो सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ों की खरीदारी के लिए ही हो. अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले, इस सप्ताह आपको दूसरे सदस्यों की भी राय जानने की कोशिश करनी चाहिए. अन्यथा आप घरवालों के हित में जिस फैसले को लेने का सोच रहे थे, वो उन्हें आपके ही विरुद्ध कर सकता है.

करियर में काफी शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा

इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह, करियर में काफी शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा. खासतौर से इस सप्ताह के अंत में चन्द्रमा का नवम भाव में गोचर करना, आपको सभी मनोवांछित फल की प्राप्ति कराएगा. साथ ही ये समय आपके करियर और पेशेवर जीवन में, अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक दिशात्मक शक्ति और क्षमता प्रदान करने में सफल रहेंगे. ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानसिक औषधि है जो आपकी तार्किक क्षमता को आश्चर्यजनक रूप से बढ़ा सकता है. आपके पास इस सप्ताह इसके लिए समय भी है, ऐसे में सुबह-शाम ध्यान करें.

उपाय

अपनी मां या मां समान महिला को दूध से बनी मिठाई उपधार में भेट करें.

शुभ दिन-सोमवार,गुरूवार

शुभ तारीख-10,13

शुभ रंग-सफेद,गो ल्डेनडे

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola