Rashi Parivartan August 2025: आने वाले अगस्त महीने में बदलेंगी इन ग्रहों की चाल, जानें किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2025 12:46 PM
Rashi Parivartan August 2025
Rashi Parivartan August 2025: अगस्त 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल जैसे चार बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. इन ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं. जानिए किस पर पड़ेगा सबसे गहरा असर.
Rashi Parivartan August 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह अपनी वर्तमान राशि को छोड़कर अगली राशि में प्रवेश करता है, तो उसे ग्रह गोचर या राशि परिवर्तन कहा जाता है. यह खगोलीय घटना केवल ग्रहों की चाल ही नहीं बदलती, बल्कि इसका सीधा असर व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य, करियर, रिश्तों और सोचने के तरीके पर भी पड़ता है.
अगस्त 2025 का महीना ऐसे ही चार बड़े ग्रहों के गोचर के कारण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस महीने बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल — ये चार प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं, जिसका सीधा असर सिंह, कन्या और तुला राशि पर सबसे ज्यादा पड़ेगा.
सावन में धन प्राप्ति के लिए करें ये 8 अचूक उपाय, भोलेनाथ की कृपा से घर में आएगी बरकत
बुध का गोचर: सोच और संवाद में नयापन
तिथि: 8 अगस्त 2025, शुक्रवार
राशि परिवर्तन: कर्क से सिंह राशि
असर: बुध का यह गोचर खासकर सिंह राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा. संवाद में स्पष्टता, विचारों में परिपक्वता और निर्णय में आत्मविश्वास बढ़ेगा. मीडिया, शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं.
शुक्र का गोचर: प्रेम और रिश्तों में संतुलन
तिथि: 13 अगस्त 2025, बुधवार
राशि परिवर्तन: सिंह से कन्या राशि
असर: जिन लोगों के रिश्तों में तनाव था, उन्हें राहत मिल सकती है. नए रिश्तों की शुरुआत के लिए भी यह समय अनुकूल है. कन्या राशि वालों को भावनात्मक स्थिरता और परिपक्वता का अनुभव होगा.
सूर्य का गोचर: आत्मबल और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि
तिथि: 17 अगस्त 2025, रविवार (सिंह संक्रांति)
राशि परिवर्तन: कर्क से सिंह राशि
असर: सूर्य जब अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करता है, तो इसे सिंह संक्रांति कहा जाता है. यह समय लीडरशिप, आत्मबल और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने का होता है. राजनीति, प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए ये समय बेहतरीन रहेगा.
मंगल का गोचर: जोश और समझदारी का संतुलन
तिथि: 25 अगस्त 2025, सोमवार
राशि परिवर्तन: कन्या से तुला राशि
असर: तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद पॉजिटिव रहेगा. निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी और साथ ही गुस्से पर नियंत्रण बना रहेगा. प्रतियोगिता, नौकरी और निवेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं.
किन राशियों पर सबसे अधिक असर?
अगस्त के इस ग्रह गोचर काल में सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यदि आप समय के साथ चलकर अपने निर्णय और योजनाएं तय करते हैं, तो यह महीना नए अवसरों और सकारात्मक परिणामों का वाहक बन सकता है.
विशेष सलाह के लिए संपर्क करें:
अगर आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु दोष, या व्रत-त्योहार संबंधी प्रश्नों का समाधान पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










