Nostradamus 2026 Predictions: क्या वाकई आने वाला साल बनेगा डर और बदलाव का संकेत?

Updated:
विज्ञापन
Nostradamus 2026 Predictions

नास्त्रेदमस भविष्यवाणी 2026

Nostradamus 2026 Predictions: दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां हमेशा चर्चा में रहती हैं. अब साल 2026 को लेकर किए गए उनके संकेत फिर सुर्खियों में हैं. मंगल की स्थिति, बड़े उलटफेर और रहस्यमयी घटनाओं की भविष्यवाणी लोगों में डर, जिज्ञासा और उत्सुकता पैदा कर रही है.

विज्ञापन

Nostradamus 2026 Predictions: साल 2026 बस दस्तक देने वाला है और नए साल के आगमन के साथ ही लोगों में भविष्य को लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है. दुनिया में कई भविष्यवक्ता हुए, लेकिन नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा को सबसे ज्यादा चर्चा मिली. इनमें भी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लेकर लोगों में खास दिलचस्पी रहती है. 16वीं शताब्दी में जन्मे फ्रांसीसी ज्योतिषी और चिकित्सक मिशेल डी नास्त्रेदमस को दुनिया उनकी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के कारण जानती है. उनकी किताब ‘लेस प्रोफेटीज़’ (Les Prophéties) आज भी लोगों के लिए एक पहेली है.

2026 में बड़े बदलावों का संकेत

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने बताया कि नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में कई बार ग्रहों की स्थिति का उल्लेख किया है. उन्होंने लिखा है कि जब मंगल ग्रह आकाश में प्रमुख हो जाएगा, तब मानव जीवन तेजी से बदलने लगेगा. इस भविष्यवाणी को साल 2026 से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि वैदिक गणना के अनुसार 2026 में गुरु राजा और मंत्री मंगल रहने वाले हैं. ज्योतिष में मंगल ग्रह का संबंध युद्ध, अग्नि, ऊर्जा और संघर्ष से माना जाता है. ऐसे में नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी कई लोगों को चिंता में डाल रही है कि आने वाला साल कुछ बड़े उलटफेर लेकर आ सकता है.

मधुमक्खियों का विशाल झुंड — अंधेरे की चेतावनी?

नास्त्रेदमस द्वारा लिखी गई एक कविता इन दिनों काफी चर्चा में है. हालांकि किसी भी भविष्यवाणी की आधिकारिक पुष्टि संभव नहीं है, लेकिन कविता के “26” नंबर को देखते हुए लोग इसे 2026 से जोड़ रहे हैं. Sky History में उल्लेखित एक पंक्ति में कहा गया है कि “मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड आएगा जिससे रात काली हो जाएगी.” यह भविष्यवाणी सुनने में भले डरावनी लगे, लेकिन इसका वास्तविक मतलब क्या है—यह अभी भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

आज भी देखें: गुरु नए साल के राजा और मंगल मंत्री, ग्रहों की दशा से जानें नव वर्ष में आपके लिए क्या रहेगा खास

तबाही या बदलाव—क्या कहना चाहते थे नास्त्रेदमस?

जब भी नास्त्रेदमस का नाम आता है, तो लोग उत्सुक भी हो जाते हैं और कहीं न कहीं भय भी महसूस करते हैं. उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां प्रतीकात्मक और पहेलियों में छिपी हुई थीं. 2026 को लेकर उन्होंने जिन संकेतों का उल्लेख किया है, उन्हें कई विशेषज्ञ संभावित प्राकृतिक घटनाओं, सामाजिक बदलावों या विश्व राजनीति में बड़े परिवर्तन से जोड़कर देख रहे हैं.

सच्चाई क्या है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में जरूर हैं.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola