वृषभ राशिफल 12 मार्च 2026: : क्या आज रिश्तों में बनेगा विश्वास या छोटी बातों से बढ़ सकता है विवाद?

Updated at : 12 Mar 2026 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishabh Rashifal

आज का वृषभ राशिफल

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: वृषभ राशि. आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी बरतने वाला है. आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा मानसिक तनाव और कार्यों में रुकावट पैदा कर सकते हैं. किसी भी निर्णय को लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें.

करियर-बिजनेस: आज लाभ भाव में स्थित शनि और शुक्र के प्रभाव से खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है. आज आपके मासिक बजट बिगड़ सकता है. व्यापार मे आज बड़ा आर्थिक लेन-देन करने से पूरी तरह बचें. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस मे आज काम में मन नहीं लगेगा.

लव लाइफ: आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है. आपकी छोटी सी कड़वी बात पार्टनर के साथ बड़े विवाद का कारण बन सकती है. प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास की कमी महसूस हो सकती है. आज अपने पार्टनर के साथ बैठकर शांति से बातचीत करनी चाहिए.

स्वास्थ्य: पेट से संबंधित विकार जैसे गैस या अपच की समस्या आपको परेशान कर सकती है. बाहर के गरिष्ठ भोजन से परहेज करें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. आज छोटी-मोटी चोट लगने की संभावना है.

सावधानी: धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और जोखिम भरे कार्यों से पूरी तरह दूर रहें.

उपाय: गाय को गुड़ और चना खिलाएं और माथे पर केसर का तिलक लगाएं.

शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6

Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव

Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola