कर्क राशिफल 12 मार्च 2026: क्या आज शत्रुओं पर विजय मिलेगी या बढ़ते खर्च से बिगड़ेगा बजट?

Updated at : 12 Mar 2026 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka kark Rashifal

आज का कर्क राशिफल

Kark Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kark Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा का संचरण शत्रुओं और मानसिक चिंता को बढ़ाने वाला साबित होगा. आज आपको आत्मबल और साहस के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ अधिक रहेगा. आज आप खुद को थोड़ा थका हुआ और दबाव में महसूस कर सकते हैं. व्यापारियों को उधार के लेन-देन से बचना चाहिए. आज लेन –देन से बचें, पैसा फंसने की आशंका है.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोंक हो सकती है. आज मन अशांत रहेगा. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें. किसी तीसरे व्यक्ति को अपने निजी मामलों में दखल न देने दें. आज गलतफहमियां पार्टनर के साथ रिश्ते प्रभावित करेंगी.

स्वास्थ्य: कमर में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या परेशान कर सकती है. आज भारी सामान उठाने से आज परहेज करना चाहिए. मानसिक तनाव को हावी न होने दें. आज नींद की कमी आपकी कार्यक्षमता और स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकती है.

सावधानी: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी कमजोरी किसी के सामने जाहिर न करें.

उपाय: देव गुरु बृहस्पति को पीले फूल अर्पित करें.

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 2

Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव

Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola