मिथुन राशिफल 12 मार्च 2026: क्या आज सेहत बेहतर रहेगी या थकान और आलस्य कर सकता है परेशान?

Updated at : 12 Mar 2026 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mithun Rashifal

आज का मिथुन राशिफल

Mithun Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा. आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद गुरु आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएंगे. आज आप दूसरों को प्रभावित करने और अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे.

करियर-बिजनेस: व्यापार में नई साझेदारी के योग बन रहे हैं. आज के निर्णय भविष्य में आपके लिए बहुत ही लाभकारी और उन्नतिदायक साबित होने वाली है. नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का आज सुनहरा अवसर मिलेगा.

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. पार्टनर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए सुखद समय व्यतीत करेंगे. पार्टनर के बारे मे आज का दिन परिवार से बात करने के लिए अनुकूल है.

स्वास्थ्य: आज आप खुद को तरोताजा और स्फूर्तिवान महसूस करेंगे. पुरानी किसी बीमारी से राहत मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है. संतुलित दिनचर्या और पौष्टिक आहार का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा.

सावधानी: भावुकता में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें और अपने प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें.

उपाय: भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को पीले फूल अर्पित करें.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव

Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola