Navratri 2025: नवरात्रि से खुलने जा रहा है इन 3 राशि वाले लोगों का भाग्य का पिटारा, मां दुर्गा लाएंगी खुशियों और धन का संयोग

Updated:
विज्ञापन
Navratri 2025

Navratri 2025

Navratri 2025: 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. माना जा रहा है कि यह समय कई अलग-अलग राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ और फलदायक होने वाला है, क्योंकि नवरात्रि के समय ब्रह्म योग, शुक्ल योग और महालक्ष्मी राजयोग बन रहे हैं. यह समय ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक दृष्टि से भी बेहद शुभ माना जा रहा है.

विज्ञापन

Navratri 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार नवरात्रि की शुरुआत कई शुभ योगों के साथ हो रही है, जिनमें ब्रह्म योग, शुक्ल योग और महालक्ष्मी राजयोग शामिल हैं. यह समय केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि करियर, धन और व्यक्तिगत जीवन में भी लाभकारी माना जाता है. कई राशि वाले जातकों पर इन विशेष योगों का फलदायक प्रभाव पड़ सकता है.

सिंह राशि


सिंह राशि वालों के लिए यह समय सौभाग्य और सफलता लेकर आएगा. माना जा रहा है कि नवरात्रि के पावन समय सिंह जातकों को संपत्ति और वाहन से लाभ मिल सकता है. साथ ही, पारिवारिक संबंधों में सुधार और मजबूती आएगी. इसके अलावा, वैवाहिक जीवन में खुशियाँ आएंगी और प्रेम संबंधों में भी मजबूती बनी रहेगी.

धनु राशि


धनु राशि के लिए यह समय आर्थिक प्रगति का है. नए स्रोतों से धन लाभ होगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मानसिक शांति भी मिलेगी.

मेष राशि


इस वर्ष नवरात्रि मेष राशि वालों के लिए शुभ समय लेकर आएगी. माना जा रहा है कि इस समय मेष राशि वालों में आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी. साथ ही, लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना है. इसके अलावा, करियर और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं. माता दुर्गा की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

शारदीय नवरात्रि का महत्व


शारदीय नवरात्रि का यह पर्व शक्ति की उपासना और परिवार की खुशहाली का प्रतीक है. इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है. यह पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है. इस दौरान भक्त घरों, पंडालों और मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर पूजा करते हैं. नवरात्रि में कलश स्थापना, भजन-कीर्तन और हवन का विशेष महत्व है. इनसे माता प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद प्रदान करती हैं, जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है.

यह भी पढ़े: Shardiya Navaratri 2025: इस दिन से शुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि, ऐसे करें मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola