मिथुन राशिफल 26 अप्रैल 2026: क्या समझदारी दिलाएगी नए मौके या सतर्क रहना होगा जरूरी?

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :26 Apr 2026 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
Mithun Aaj Ka Rashifal

मिथुन आज का राशिफल

Mithun Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 26 April 2026 मिथुन राशि: आज गुरु आपकी राशि में रहकर ज्ञान और भाग्य की वृद्धि करेंगे. चंद्रमा के तृतीय भाव में होने से पराक्रम बढ़ा रहेगा. छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो सुखद रहेगी.

करियर बिजनेस: आज शिक्षा और कंसल्टेंसी के क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा. व्यापारियों के लिए दिन मुनाफे वाला है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. संचार कौशल से आप कठिन सौदे भी अपने पक्ष में कर लेंगे. निवेश के लिए समय उत्तम है, भविष्य में लाभ होगा.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर छोटा झगड़ा हो सकता है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा. तनाव से बचने के लिए एक-दूसरे को समय दें. फोन पर बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. रोमांस के लिए दिन के अंत में अवसर मिलेंगे.

स्वास्थ्य: आज गले या कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें. नियमित व्यायाम आपको फिट रखेगा. गुरु के प्रभाव से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

सावधानी: आज अपनी गुप्त बातें किसी अजनबी से साझा न करें.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का हरा

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक लव राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई 2026: इन राशियों पर बरसेगा प्यार, कुछ को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola