वृषभ राशिफल 26 अप्रैल 2026: क्या संयम से मिलेगा सफलता का रास्ता या फैसलों में रहेगा भ्रम?

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :26 Apr 2026 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
Vrishabh Aaj Ka Rashifal

वृषभ आज का राशिफल

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: वृषभ राशि: आज शुक्र आपकी ही राशि में रहकर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे. चंद्रमा चतुर्थ भाव में सुख की अनुभूति कराएंगे. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

करियर बिजनेस: आज बिजनेस में नई साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी. आर्ट्स और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. सुख-साधनों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन आय के स्रोत भी बने रहेंगे.

लव लाइफ: आज लव लाइफ बहुत ही शानदार रहने वाली है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और पुरानी यादें ताजा करेंगे. फोन पर मीठी बातों से रिश्ते में मिठास घुलेगी. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा. अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य से बचें. खानपान में पौष्टिकता का ध्यान रखें. बाहर के तले-भुने खाने से परहेज करना ही बेहतर होगा. आंखों का चेकअप कराएं.

सावधानी: आज संपत्ति के लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
उपाय: लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक लव राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई 2026: इन राशियों पर बरसेगा प्यार, कुछ को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola