कर्क राशिफल 26 अप्रैल 2026: क्या मेहनत दिलाएगी पहचान या लाभ के अवसर बढ़ाएंगे उत्साह?

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :26 Apr 2026 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
Kark Aaj Ka Rashifal

कर्क आज का राशिफल

Kark Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kark Aaj Ka Rashifal 26 April 2026 कर्क राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में रहकर धन संचय के योग बना रहे हैं. वाणी में सौम्यता बनी रहेगी, जिससे बिगड़े काम भी बनेंगे. पारिवारिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. सूर्य का दशम भाव में होना कार्यक्षेत्र में अधिकार दिलाएगा. मन प्रसन्न रहेगा.

करियर बिजनेस: आज बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को लाभ होगा. अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. भविष्य की बचत पर ध्यान देना शुरू करेंगे.

लव लाइफ: आज लव पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग करेंगे. फोन पर प्यार भरी बातों से अकेलापन दूर होगा. डिनर पर जाकर अपने साथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं. प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है. पुराने मतभेद पूरी तरह समाप्त होंगे.

स्वास्थ्य: आज दांतों या मुख से संबंधित समस्या हो सकती है. स्वच्छता का ध्यान रखें. ज्यादा तनाव न लें, वरना इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ सकता है. नियमित प्राणायाम करें.

सावधानी: आज उधार लेन-देन से बचना चाहिए.
उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक लव राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई 2026: इन राशियों पर बरसेगा प्यार, कुछ को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola