मेष राशिफल 26 अप्रैल 2026: क्या आज कार्यक्षेत्र में मिलेगी सराहना या जिम्मेदारियां बढ़ाएंगी व्यस्तता?

Updated:
विज्ञापन
Mesh Aaj Ka Rashifal

मेष आज का राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 26 April 2026 मेष राशि: आज ग्रहों के राजा सूर्य आपकी राशि में रहकर आत्मविश्वास को चरम पर रखेंगे. चंद्रमा के पंचम भाव में होने से संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. आज सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है.

करियर बिजनेस: आज व्यापार में बड़े निवेश से बचें. नौकरीपेशा लोगों को बॉस की सराहना मिलेगी. सूर्य का प्रभाव आपको नेतृत्व करने का अवसर देगा. पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी.

लव लाइफ: आज शुक्र के प्रभाव से रोमांस बढ़ेगा. पार्टनर से फोन पर लंबी और प्यार भरी बातें होंगी. शाम को डिनर का प्रोग्राम बनेगा. यदि किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन सकारात्मक परिणाम दे सकता है. आपसी समझ से रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी.

स्वास्थ्य: आज सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है. धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं. मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें. बीपी के मरीज सावधानी बरतें.

सावधानी: आज अपनी उपलब्धियों का अहंकार न करें.
उपाय: सूर्य देव को जल में लाल चंदन मिलाकर अर्घ्य दें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गहरा लाल

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक लव राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई 2026: इन राशियों पर बरसेगा प्यार, कुछ को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola