मेष राशिफल 13 अप्रैल 2026: आज खुलेगा धन लाभ का रास्ता, लेकिन मन रहेगा बेचैन
Published by : Neha Kumari Updated At : 13 Apr 2026 11:07 AM
13 अप्रैल 2026 का मेष राशिफल
Aaj Ka Mesh Rashifal 13 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 13 April 2026: आज मेष राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. शुक्र का आपकी राशि में होना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा. मीन राशि में चतुर्ग्रही योग के कारण मन में कुछ अज्ञात भय बना रह सकता है. चंद्रमा का कुंभ राशि में होना आर्थिक लाभ के नए मार्ग खोलेगा. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.
करियर/बिजनेस: व्यापार में आज बड़े निवेश से बचें. नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है. सूर्य-शनि की युति के कारण उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई आ सकती है. धैर्य से काम लें, दोपहर बाद स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है. नई योजनाओं पर फिलहाल केवल विचार करें.
लव लाइफ: आज शुक्र के प्रभाव से रोमांस चरम पर रहेगा. पार्टनर से फोन पर लंबी और प्यार भरी बातें होंगी. शाम को साथ में डिनर का कार्यक्रम बन सकता है. यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन श्रेष्ठ है. रिश्तों में नयापन और ताजगी महसूस करेंगे.
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के कारण अनिद्रा की समस्या हो सकती है. योग और ध्यान का सहारा लें. खान-पान में अनुशासन बनाए रखें, वरना पेट खराब हो सकता है.
- सावधानी: जल्दबाजी में कोई भी कानूनी फैसला न लें.
- उपाय: आज एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल व फल अर्पित करें.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: गहरा लाल
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










