February 2023 Vrishchik Rashifal: जानिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी माह, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Feb 2023 6:55 AM

विज्ञापन

February 2023 Vrishchik Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

February 2023 Vrishchik Rashifal: February 2023 Vrishchik Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के दूसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल

वृश्चिक जल तत्व की राशि है और इसका स्वामित्व मंगल ग्रह को प्राप्त है. इस राशि में जन्मे जातक आमतौर पर दृढ़निश्चयी और आक्रामक स्वभाव के होते हैं. यही वजह है कि ये लोग अपने फैसले पर अडिग रहते हैं. इनमें अच्छे-बुरे की पहचान करने का हुनर भी कूट-कूट के भरा होता है. साथ ही मुश्किल हालातों से लड़ने का जुनून भी होता है.

कार्यक्षेत्र

फरवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम यानी कि सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के फल प्राप्त होंगे क्योंकि शनि कुंडली के चौथे भाव में उपस्थित है. इसके प्रभावस्वरूप कार्यस्थल पर किसी काम को पूरा करने में आपको थोड़ा समय लग सकता है. साथ ही आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है.

आर्थिक

आर्थिक रूप से देखा जाए तो वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ और ख़र्च दोनों का सामना करना होगा. महीने के अंत में बुध आठवें भाव के स्वामी के रूप में आपके चौथे भाव में स्थित होगा, जिसके कारण आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही शनि कुंडली के चौथे भाव में सूर्य के साथ मौजूद है, जिसके परिणामस्वरूप आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है. ऐसे में आपके लिए ज़रूरी होगा कि एक बजट तैयार करें और समझदारी से पैसा खर्च करें.

स्वास्थ्य

वृश्चिक मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, आपका स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा रहेगा क्योंकि पांचवें भाव के स्वामी के रूप में बृहस्पति की दृष्टि आपकी चंद्र राशि पर रहेगी. लेकिन साथ ही पहले और छठे भाव के स्वामी मंगल सातवें भाव में स्थित होंगे, जिसके कारण आपको गले में इन्फेक्शन और सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है.

प्रेम व वैवाहिक

प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से इस महीने के शुरुआती 15 दिन औसत रूप से फलदायी सिद्ध होंगे क्योंकि चौथे भाव में शनि स्थित है. साथ ही महीने के अंत में बुध-शनि की युति हो रही है. इसके अलावा केतु आपके बारहवें भाव में मौजूद है, जो आपके प्रेम जीवन में वाद-विवाद पैदा कर सकता है.

पारिवारिक

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको 15 फ़रवरी 2023 तक ज़्यादा अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे. इसके बाद सूर्य-शनि की युति आपके परिवार में कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकती है. साथ ही आठवें भाव के स्वामी के रूप में बुध कुंभ राशि में स्थित होगा, जो परिवारजनों के बीच गलतफहमियां पैदा कर सकता है.

उपाय

प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

• प्रतिदिन 108 बार “ॐ केतवे नमः” का जाप करें.

• मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola