February 2023 Mesh Rashifal: जानिए मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Feb 2023 7:02 AM

विज्ञापन

February 2023 Mesh Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

February 2023 Mesh Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के दूसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल

मेष प्रकृति से पुरुष और एक उग्र राशि है. जिसका स्वामित्व मंगल ग्रह को प्राप्त है. आमतौर पर देखा जाता है कि मेष राशि के जातक अपने लक्ष्यों को पाने में काफ़ी तेज़ होते हैं. बेहद सिद्धांतवादी और दृढ़निश्चयी मेष राशि के लोग हमेशा ऐसे लक्ष्य निर्धारित करते हैं, जिन्हें वे हर हाल में पूरा करना चाहते हैं. यही वजह है कि इनके लिए सरकारी नौकरी और बिज़नेस में सफल होने की संभावना अधिक रहती है.

कार्यक्षेत्र

मेष मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, फ़रवरी माह में कई प्रमुख ग्रह जैसे कि करियर और कर्म के लिए शनि, ऊर्जा के लिए सूर्य, जुनून और लगन के लिए शुक्र, बुद्धि के लिए बुध आदि करियर के लिहाज से आपको अनुकूल परिणाम प्रदान करेंगे और आपका मार्गदर्शन भी करेंगे. ऐसे में यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो यह महीना आपके लिए आदर्श साबित होगा क्योंकि इसमें आप कड़ी मेहनत करते हुए अपने वरिष्ठों की नज़रों में एक अलग पहचान हासिल कर सकते हैं. सरल शब्दों में कहें तो ग्रहों की यह युति कार्यस्थल पर आपको बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगी.

आर्थिक

आर्थिक रूप से देखें तो आपके लिए फरवरी 2023 सामान्य से बेहतर रहेगी. आपको धन कमाने के मौके मिलेंगे, मगर धीरे-धीरे. इस महीने के शुरुआती 15 दिनों तक आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है क्योंकि बृहस्पति बारहवें भाव में स्थित है. ऐसे में नुकसान से बचने के लिए सही वित्तीय प्रबंधन करना आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा.

स्वास्थ्य

सेहत के लिहाज से देखा जाए तो फ़रवरी 2023 में आपको किसी भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. लेकिन बारहवें भाव में बृहस्पति, पहले भाव में राहु और सातवें भाव में केतु स्थित होने के कारण आप पाचन संबंधी समस्याओं, सिरदर्द और उलझन/बेचैनी का शिकार हो सकते हैं.

प्रेम व वैवाहिक

यदि आप किसी रिलेशनशिप या प्रेम संबंध में हैं तो प्रबल संभावना है कि फ़रवरी 2023 में आप शादी करने की योजना बना सकते हैं क्योंकि सूर्य, शनि और शुक्र की स्थिति अनुकूल है. महीने के दूसरे भाग में ग्रहों की स्थिति ज़्यादा अनुकूल रहेगी, जिसके परिणामस्वरूप विवाह जैसे शुभ मुहूर्त ज़्यादा निकलेंगे. इस दौरान आप अपने प्रिय को बेहद ख़ुश रखेंगे. इसके कारण आपको उनकी तरफ़ से पूरा सहयोग मिलेगा.

पारिवारिक

मेष मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, फरवरी माह में आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा क्योंकि शनि, सूर्य और शुक्र अनुकूल स्थिति में विराजमान हैं. शुक्र के अनुकूल अवस्था में होने के कारण आपके परिवार के सदस्यों के बीच एकता और आपसी समझ बनी रहेगी. संकेत मिल रहे हैं कि फरवरी के दूसरे भाग यानी कि 15 तारीख़ के बाद आपके घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जो आपके पारिवारिक महौल को काफ़ी ख़ुशनुमा बना देगा.

उपाय

  • भगवान श्री लक्ष्मी नरसिंह को फूल चढ़ाएं.

  • प्रतिदिन 27 बार “ॐ भूमि पुत्राय नमः” का जाप करें.

  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का जाप करें.

  • प्रतिदिन 11 बार “ॐ भौमाय नमः” का जाप करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola