February 2023 Kumbh Rashifal: जानिए कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Feb 2023 6:52 AM
February 2023 Kumbh Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल
February 2023 Kumbh Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के दूसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंभ वायु तत्व की राशि है, जिसका स्वामित्व शनि ग्रह को प्राप्त है. इस राशि में जन्मे लोगों की रुचि शोध कार्यों में अधिक होती है. इस कारण उनके दोस्त भी कम होते हैं. मकर राशि के जातकों की तुलना में कुंभ राशि के जातक अपनी अप्रोच में थोड़े धीमे होते हैं, लेकिन इसकी तार्किक शक्ति अच्छी होती है और ये लोग काफ़ी क्रिएटिव होते हैं.
कुंभ मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, करियर के लिहाज से यह महीना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. ऐसे में आपको कदम दर कदम बहुत समझदारी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी क्योंकि शनि स्वराशि में पहले भाव में विराजमान होगा. साथ ही 15 फरवरी 2023 के बाद सूर्य और बुध आपके पहले भाव में स्थित होंगे, जो आपके पेशेवर जीवन को प्रभावित करेंगे.
आर्थिक रूप से देखा जाए तो यह महीना आपके लिए कठिन साबित हो सकता है क्योंकि इस महीने की 15 तारीख तक शनि, सूर्य और बुध ग्रह की स्थिति अनुकूल नहीं हैं. हालांकि, दूसरे भाव में बृहस्पति की स्थिति आपको राहत देने में मददगार साबित होगी.
सेहत के लिहाज से देखा जाए तो 15 फरवरी 2023 तक आपके पहले भाव में सूर्य और बुध के साथ शनि स्थित होगा, जिसके प्रभावस्वरूप आप मानसिक तनाव और पीठ दर्द जैसी समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं. साथ ही आप बेचैनी और चिंता का भी शिकार हो सकते हैं. हालांकि दूसरे भाव में बृहस्पति स्थित होने के कारण, आप ख़ुद को स्वस्थ बनाए रखने का पूरा प्रयास करेंगे और अंततः आपको सफलता भी मिलेगी.
प्रेम संबंध और दाम्पत्य जीवन के लिहाज से देखा जाए तो आपको इस महीने कुछ समस्याओं से गुज़रना पड़ सकता है चूंकि शनि आपके पहले/लग्न भाव में मौजूद है. साथ ही इस महीने की पंद्रह तारीख तक शुक्र की स्थिति भी अनुकूल नहीं है, जिसके कारण आपके प्रेम जीवन में अशांति आ सकती है. जो लोग एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं या यूं कहें कि सिंगल हैं, उन्हें विवाह में थोड़ी देरी का सामना करना पड़ सकता है.
पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी यह महीना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि शनि स्वराशि में स्थित है, जिसके कारण परिवारजनों के बीच सामंजस्य में कमी आ सकती है. हालांकि दूसरे भाव में स्थित बृहस्पति, आपकी पारिवारिक समस्याओं को कम करेंगे और आपके लिए अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे.
प्रत्येक शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें.
कुत्तों को खाना खिलाना भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.
प्रतिदिन 108 बार “ॐ नमो नारायण” का जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










