आज महाशिवरात्रि पर हो रहा है त्रिग्रही योग का निर्माण, जानें किस राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Feb 2025 8:50 AM
maha shivratri 2025 shubh yog
Mahashivratri 2025: इस वर्ष महाशिवरात्रि का उत्सव 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे सिंह समेत अन्य राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है.
Mahashivratri 2025: इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है. इस दिन एक विशेष दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरस सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों पर शिव जी की कृपा दृष्टि होगी.
149 वर्षों के बाद बन रहा है ये योग
इस वर्ष महाशिवरात्रि पर एक अत्यंत विशेष संयोग उत्पन्न हो रहा है. इस दिन ग्रहों की स्थिति में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे. ज्ञात हो कि धन के दाता शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में स्थित रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा. इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र की राहु के साथ युति भी हो रही है. इसके अतिरिक्त, कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति हो रही है, जो पिता-पुत्र के संबंध को दर्शाती है और कई राशियों को लाभ प्रदान करेगी. कुंभ राशि में बुध की उपस्थिति से तीनों ग्रहों की युति त्रिग्रही योग का निर्माण करेगी, जबकि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग और शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने से शश राजयोग का निर्माण होगा. ऐसा संयोग 1873 में उत्पन्न हुआ था और लगभग 149 वर्षों के बाद 2025 में पुनः बनने जा रहा है. आइए जानें इससे किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा.
आज महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें शिवजी की पूजा
मेष राशि
इस राशि में सूर्य, बुध और शनि ग्यारहवें भाव में स्थित रहेंगे. वहीं, शुक्र बारहवें भाव में उपस्थित होंगे. इस स्थिति के चलते महाशिवरात्रि का दिन इन राशियों के लिए प्रगति के साथ कई नए अवसर लेकर आ सकता है. अविवाहित व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. इसके अतिरिक्त, वैवाहिक जीवन या प्रेम संबंधों में आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी. स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.
महाशिवरात्रि पर इस आरती का करें पाठ, शिवजी पूरी करेंगे हर इच्छा
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है. इस राशि के दसवें भाव में शुक्र और नौवें भाव में सूर्य, बुध तथा शनि स्थित रहेंगे. इस प्रकार, इस राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है. पेशेवर जीवन में भी स्थिति काफी सकारात्मक रहने वाली है. कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है, साथ ही इंसेंटिव और अन्य लाभ भी मिल सकते हैं.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी यहां पढ़ें: बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा
सिंह राशि
इस राशि में त्रिग्रही और बुधादित्य योग के साथ मालव्य राजयोग अत्यधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है. त्रिग्रही योग इस राशि के सातवें भाव में और मालव्य राजयोग आठवें भाव में उपस्थित है. इस स्थिति में सिंह राशि के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है. समाज में उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. इसके परिणामस्वरूप, पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है. जीवन में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में भी उन्हें शानदार सफलता मिल सकती है. कार्यस्थल पर अपने कार्य के माध्यम से वे वरिष्ठों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं, जिससे उनकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










