Jyeshtha Amavasya 2025 पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 May 2025 7:35 AM
Jyeshtha Amavasya 2025 Daan
Jyeshtha Amavasya 2025: ज्येष्ठ अमावस्या 2025 का दिन पितृ तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य के लिए बहुत ही शुभ है. इस पावन अवसर पर यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार विशेष वस्तुओं का दान करता है, तो ग्रहों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है.
Jyeshtha Amavasya 2025 Daan: ज्येष्ठ अमावस्या का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन नए कार्य की शुरुआत करना अशुभ समझा जाता है, किंतु पूजा-पाठ के लिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या 26 मई को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान-पुण्य करने से आर्थिक कठिनाइयां दूर होती हैं. इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है, तो आइए जानते हैं इस तिथि (Jyeshtha Amavasya 2025 Daan) पर हमें क्या दान करना चाहिए?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को तांबे के बर्तन, मसूर की दाल और लाल वस्त्र दान करना चाहिए. इससे मंगल ग्रह शांत होता है और साहस, ऊर्जा में वृद्धि होती है.
आज है ज्येष्ठ अमावस्या, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक सफेद कपड़े, चावल, मिश्री, और दही का दान करें. यह शुक्र ग्रह को शक्ति प्रदान करता है और वैवाहिक जीवन में सुख लाता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को हरे कपड़े, मूंग दाल और पंखा या हरी सब्जियाँ दान करनी चाहिए. यह बुध ग्रह को संतुष्ट करता है, जिससे बुद्धि और वाणी में सुधार होता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग दूध, चांदी के बर्तन, सफेद वस्त्र और चावल का दान करें. इससे चंद्रमा को शक्ति मिलती है, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होती है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन और सूर्य से संबंधित वस्तुएं जैसे लाल फूल या लाल चंदन का दान करना शुभ माना जाता है.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए मूंग, हरे वस्त्र, पपीता या पुस्तकें दान करना सर्वोत्तम है. यह बुध ग्रह के दोषों को शांत करता है.
तुला राशि
तुला राशि वाले शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुएं जैसे इत्र, दही, मिश्री, और सफेद वस्त्र दान करें. यह रिश्तों में मिठास लाता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगमसूर की दाल, लाल वस्त्र और तांबे का बर्तन दान करें. यह मंगल दोष को शांत करता है और क्रोध पर नियंत्रण प्रदान करता है.
धनु राशि
धनु राशि वाले पीली वस्तुएं जैसे हल्दी, चने की दाल, पीला कपड़ा और गुड़ का दान करें. यह बृहस्पति को मजबूत करता है.
मकर राशि
मकर राशि के जातक काले तिल, कंबल, काले वस्त्र और लोहे की वस्तुएं दान करें. यह शनि के प्रभाव को संतुलित करता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले शनि के उपाय के अंतर्गत काले तिल, जूते-चप्पल, और कंबल का दान करना शुभ माना जाता है. इससे कर्म में स्थिरता प्राप्त होती है.
मीन राशि
मीन राशि के जातक गुरु को खुश करने के लिए पीली मिठाई, पुस्तक, पीला वस्त्र और चने की दाल का दान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










