ePaper

धनु राशिफल 11 जनवरी 2026: आज भाग्य का मिलेगा साथ, मगर एक गलती बिगाड़ सकती है प्यार और सेहत का हाल

Updated at : 11 Jan 2026 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanu Aaj Ka Rashifal

धनु आज का राशिफल 11 जनवरी 2026

Dhanu Aaj Ka Rashifal 11 January 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? जानें आज का धनु राशिफल.

विज्ञापन

Dhanu Aaj Ka Rashifal 11 January 2026: आज 11 जनवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज 11 जनवरी दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक कन्या राशि में रहेंगे उसके बाद तुला राशि मे संचार कर रहे हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार ….

Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अवसर और सावधानी दोनों लेकर आया है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आपकी राशि से द्वितीय भाव (धन, वाणी और परिवार) में संचार करेगा. जिससे आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बनेंगे, लेकिन वाणी की कठोरता नुकसान करा सकती है. नक्षत्र प्रभाव से आत्मविश्वास उंचा रहेगा, पर जल्दबाज़ी में कही बात रिश्तों में दरार डाल सकती है. दिन के उत्तरार्ध में परिस्थितियां आपके फैसलों पर निर्भर होंगी.

करियर / बिजनेस: करियर में आज भाग्य का साथ मिलेगा नया अवसर, प्रस्ताव या जिम्मेदारी मिल सकती है. इंटरव्यू, डील या मीटिंग में आपकी बात सुनी जाएगी. हालांकि, दस्तावेजों और शर्तों को बिना पढ़े आगे बढ़ना हानि दे सकता है. व्यापारियों के लिए लाभ के संकेत हैं, पर साझेदारी में पारदर्शिता रखें.

रिलेशनशिप (पारिवारिक जीवन): परिवार में धन या संपत्ति से जुड़ी चर्चा हो सकती है. आपकी सलाह काम आएगी, बशर्ते आप संयमित भाषा रखें. किसी बुज़ुर्ग की बात मानने से विवाद टल सकता है.

लव लाइफ: प्रेम में आज संवेदनशीलता जरूरी है. एक गलत शब्द या जल्दबाजी से गलतफहमी बढ़ सकती है. पार्टनर की भावनाओं को समझें और प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें. अविवाहित जातकों के लिए आकर्षण तो होगा, पर भरोसा बनाने में समय दें.

स्वास्थ्य: सेहत आज चेतावनी दे सकती है. विशेषकर गला, दांत, पाचन या तनाव से जुड़ी समस्या. अनियमित भोजन और कैफीन से बचें. पर्याप्त पानी, हल्का व्यायाम और समय पर नींद जरूरी है.

आज की सावधानी: बोलने से पहले शब्द तौलें कागजी काम में जल्दबाजी न करें. भावनात्मक प्रतिक्रिया से बचें

पंचांग अनुसार आज का उपाय: शनिवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. मंत्र जप करें: “ॐ नमो भगवते हनुमते नमः” (11 या 108 बार). काले तिल का दान करें,मन की चंचलता शांत होगी और स्वास्थ्य सुधरेगा.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2 और 7

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 11 January 2026: आज है माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola