Chandra Grahan 2025 Zodiac Sign Effect: आज चंद्रग्रहण में ये राशि वाले वाणी और व्यवहार पर रखें नियंत्रण, नहीं तो नुकसान संभव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Sep 2025 2:16 PM
चंद्रग्रहण का राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Chandra Grahan 2025 Zodiac Sign Effect: आज 7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा. कुछ राशियों के लिए यह समय शुभ परिणाम देगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि किन राशियों को विशेष ध्यान रखना चाहिए और क्या होंगे इसके प्रभाव.
Chandra Grahan 2025 Zodiac Sign Effect: आने 7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग असर डालेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह समय सावधानी और संयम बरतने का है. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि किस राशि पर कैसा प्रभाव रहेगा—
मेष राशि
मेष जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. गुस्से और जल्दबाजी से बचें, धैर्य से काम लें.
वृषभ राशि
ग्रहण का प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी होगी.
चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव
मिथुन राशि
आपकी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण आवश्यक है. अनजाने में कही गई बात विवाद का कारण बन सकती है.
कर्क राशि
आर्थिक मोर्चे पर सतर्क रहने का समय है. निवेश या बड़े खर्चों से अभी दूरी बनाए रखें.
सिंह राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें. तनाव और थकान बढ़ सकती है, योग और ध्यान लाभकारी रहेगा.
कन्या राशि
आत्मविश्वास में कमी और कार्यों में रुकावट महसूस हो सकती है. संयम से काम लें.
तुला राशि
सामाजिक संबंधों और मित्र मंडली में गलतफहमी या मतभेद हो सकते हैं. बहस से बचें.
वृश्चिक राशि
करियर और व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल टाल दें.
धनु राशि
छात्रों के लिए यह समय थोड़ी बाधाओं वाला हो सकता है. पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा.
मकर राशि
ग्रहण का असर आपकी बचत और वित्तीय योजनाओं पर पड़ सकता है. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है.
कुंभ राशि
दांपत्य जीवन में तनाव की संभावना है. जीवनसाथी के साथ संवाद में सावधानी रखें.
मीन राशि
सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. खानपान और दिनचर्या में लापरवाही न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










