Aries September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें मेष राशि का मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2024 2:21 PM

विज्ञापन

Aries September Horoscope 2024: मेष राशि का सितंबर माह का राशिफल यहां देखें

Aries September Horoscope 2024: सितंबर माह की शुरूआत होने वाली है. ये माह सभी राशियों के लिए कुछ नया लेकर आएगा. यहां जानें मेष राशि का मासिक राशिफल

विज्ञापन

Aries September Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि सितंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

परिवारिक जीवन


मेष राशि के लिए यह माह मिला जुला रहेगा.दुसरे भाव के स्वामी छठे भाव में है जिसे रिश्तेदार के साथ अनबन बनेगा. संपति को लेकर रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होगा. घर वाले के साथ साथ रिश्ता मिला जुला रहेगा.कुटुंब भाव में वृहस्पति है जिसे जो भी समस्या बनेगा उसका निवारण धीरे -धीरे करके समाप्त होगा.माह के अंतिम सप्ताह में भाई के साथ
अनबन होगा.माता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

Taurus September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें वृषभ राशि का मासिक राशिफल

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी इस माह सावधान रहे सप्तम भाव के स्वामी छठे भाव में है इस माह नया निवेश नहीं करे.माह के दुसरे सप्ताह में शुक्र सप्तम भाव में गोचर करेगें.व्यापार में लाभ होगा इस समय नए परियोजना पर कार्य आरम्भ हो सकता है.अपनी बुद्धि के अनुसार निर्णय ले. व्यापार में नए नए समझौते होंगे जिसके कारण कई नए अवसर प्राप्त होगा. नौकरी करने वाले को कार्य क्षेत्र में ध्यान देना पड़ेगा.सूर्य की दृष्टि शनि पर शनि की दृष्टी सूर्य पर है सहकर्मी का सहयोग नहीं मिलेगा.16 सितम्बर के बाद नौकरी में अधिकारी का सहयोग मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियो के लिए यह माह कई तरह से लाभ देने वाला है. आपके शिक्षा के स्वामी पंचम भाव में है जिसे पठन -पाठन में मजबूती से आगे बढ़ेंगे.उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले छात्र को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. 17 सितम्बर के बाद इंजीनियरिंग, मेनेजमेंट तथा डॉक्टर की पढाई कर रहे उनको सफलता मिलेगी. करियर में आप उन्नति करेगे नए नौकरी की तलाश में हैं उनको सफलता मिलेगी.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध माह के दुसरे सप्ताह तक प्रेम सम्बन्ध में अनबन की स्थिति बनेगी.प्रेमी आपसे नाराज रहेगी.अपना प्रेम सम्बन्ध गुप्त रखे किसी से शेयर नहीं करे.शनि की दृष्टि पंचम भाव पर है,प्रेमी के साथ बातचीत करते समय सावधानी रखे 17 सितंबर के बाद प्रेम सम्बन्ध मजबूत होगा,माह के शुरुआत में दाम्पत्य जीवन ठीक नहीं रहेगा एक दुसरे से बात
चित करते समय बेवजह के बहस होगा.18 सितम्बर के बाद आपके समस्या में सुधर होगा.

स्वास्थ्य


इस माह स्वास्थ्य मिला -जुला रहेगा.आपके स्वास्थ्य के स्वामी मंगल तीसरे भाव में है .शुक्र केतु के साथ छठे भाव में है. जिसे पेट सम्बंधित समस्या बनेगा. मंगल के अलग अलग भाव पर दृष्टी बनने के कारण मधुमेह के मरीज को संभलकर रहने की जरुरत है.इस माह अपने खान -पान पर ध्यान रखे. बाहरी खाना नहीं खाए.

लकी नंबर: 5
लकी कलर: नीला

उपाय


प्रतिदिन सुबह में भगवान सूर्य को तांबे या पीतल के लोटे में जल लेकर उसमे लाल फुल ,लाल चन्दन,डालकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दे.
भगवान विष्णु का पूजन करे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola