वृश्चिक राशिफल 14 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सामान्य, वेलेंटाइन डे पर पार्टनर से हो सकती है बहस

आज का वृश्चिक राशिफल 14 फरवरी 2026
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 14 Febuary 2026:आज 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत दिलचस्प हो गई है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 14 Febuary 2026: सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का वृश्चिक राशिफल.
वृश्चिक राशि (Scorpio)- चंद्रमा की स्थिति मन को अशांत कर सकती है पर मंगल आपको हिम्मत देंगे. आज मन थोड़ा बेचैन रह सकता है और घर के किसी मेंबर की हेल्थ आपको टेंशन दे सकती है. ऑफिस या कॉलेज में अपने किसी ‘दुश्मन’ से आपको शांति से निपटना पड़ सकता है. वेलेंटाइन डे पर अपनी वाणी को मधुर रखें वरना विवाद हो सकता है.
करियर-बिजनेस: मंगल की मकर स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में गजब की हिम्मत देगी, जिससे आप अपने विरोधियों या ‘दुश्मनों’ को शांति और समझदारी से पस्त कर देंगे. ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, इसलिए अपनी वाणी को कार्यस्थल पर बहुत मधुर और संयमित रखें.
लव लाइफ: वेलेंटाइन डे पर आपकी वाणी ही आपके रिश्ते को बना या बिगाड़ सकती है. चंद्रमा की स्थिति मन को अशांत कर सकती है, जिससे आप पार्टनर पर बिना बात के गुस्सा कर सकते हैं. विवाद से बचने के लिए चुप रहना और मुस्कुराना ही बेहतर है. पार्टनर के प्रति संवेदनशील रहें, वे आपकी मानसिक स्थिति को समझेंगे.
हेल्थ: मानसिक बेचैनी और घर के किसी बड़े सदस्य की खराब सेहत आपको आज तनाव दे सकती है. मंगल की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें और जिम या एक्सरसाइज में समय बिताएं. आज आपको अपनी कमर और रीढ़ की हड्डी का ख्याल रखना चाहिए. रात को हल्का भोजन करें ताकि पेट की समस्या न हो और नींद अच्छी आए.
सावधानी: वेलेंटाइन डे पर तीखी बहस से बचें वरना रिश्ता हमेशा के लिए खराब हो सकता है.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- पीला
Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय
Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




