आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Updated:
विज्ञापन

आज का पंचांग 14 फरवरी 2026

Aaj Ka Panchang 14 February 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिनभर के महत्वपूर्ण समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है. शनिवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. जीवन के सभी संकटों और बाधाओं को दूर करने के लिए हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करें “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें या हनुमान चालीसा का पाठ करें.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 14 February 2026: आज 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य कुंभ राशि में है. चंद्रमा धनु राशि में है. मंगल मकर राशि में हैं. बुध कुंभ राशि में हैं. शुक्र कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं, शनि मीन में हैं. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

विज्ञापन

आज का पंचांग 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार

तिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी
विक्रम संवत: 2082.
शक संवत: 1947.
सूर्योदय: 06:26 AM.
सूर्यास्त: 05:42 PM.
अयन: उत्तरायण.
ऋतु: शिशिर.

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम 05:41 PM तक, उसके बाद उत्तराषाढ़ा.
योग: सिद्धि योग रात 03:06 तक, उसके बाद व्यतीपात
करण: तैतिल उसके बाद गर

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: धनु राशि में रात 12 :06 बजे तक, उसके बाद मकर राशि.
सूर्य: कुंभ राशि.
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री).
मंगल: मकर राशि.
बुध: कुंभ राशि.
शुक्र: कुंभ राशि.
शनि: मीन राशि.
राहु: कुंभ राशि.
केतु: सिंह राशि.

दिन का चौघड़िया (पटना)

काल (हानि): 06:26 AM से 07:51 AM
शुभ (उत्तम): 07:51 AM से 09:15 AM
रोग (अशुभ): 09:15 AM से 10:40 AM
उद्वेग (अशुभ): 10:40 AM से 12:04 PM
चर (सामान्य): 12:04 PM से 01:29 PM
लाभ (उन्नति): 01:29 PM से 02:53 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 02:53 PM से 04:17 PM
काल (हानि): 04:17 PM से 05:42 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 AM से 12:26 PM.
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:04 PM से 02:47 PM.
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:54 AM से 05:40 AM.

अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 09:15 AM से 10:40 AM.
यमगण्ड: दोपहर 01:29 PM से 02:53 PM.
गुलिक काल: सुबह 06:26 AM से 07:51 AM.
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो अदरक खाकर निकलें).

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज शनि प्रदोष व्रत है. शनिवार और त्रयोदशी का संयोग भगवान शिव और शनि देव की कृपा पाने के लिए अत्यंत दुर्लभ है.
सरल उपाय: सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. भगवान शिव का जलाभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” के साथ शनि चालीसा का पाठ करें.

Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola