वृषभ राशिफल 8 जनवरी 2026: आज परिवार का साथ बनेगा ताकत, बातचीत से खुलेंगे सफलता के रास्ते
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 08 Jan 2026 5:06 AM
आज का राशिफल 8 जनवरी 2026
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 8 January 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है। क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? पढ़ें आज का वृषभ दैनिक राशिफल.
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 08 January 2026: आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए संवाद, सहयोग और समझदारी से आगे बढ़ने का है. परिवार और करीबी लोग आज आपके लिए सपोर्ट सिस्टम बनेंगे. अगर किसी काम में रुकावट आ रही थी, तो आज सही बातचीत और सही समय उसे आगे बढ़ा सकता है.
आज का पंचांग और ग्रह संकेत
ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया कि आज माघ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि सुबह 7 बजकर 05 तक रहेगी, इसके बाद में सप्तमी तिथि हो जाएगी. चंद्रमा सिंह राशि में शाम 7 बजे तक रहेंगे, फिर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में स्थित है. शनि देव मीन राशि में रहेंगे. राहु कुंभ राशि में स्थित है. ग्रहों की स्थिति बता रही है कि सुबह कार्य क्षत्र में हल्की देरी होगी, लेकिन दोपहर बाद गति और स्पष्टता आएगी.
Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
आज चंद्रमा आपके तृतीय भाव को सक्रिय कर रहा है, जिससे आपका आत्मविश्वास, साहस और बोलने का तरीका प्रभावी रहेगा. आज आप अपनी बात लोगों तक सही ढंग से पहुंचा पाएंगे, जिसका सीधा लाभ काम और रिश्तों दोनों में मिलेगा, जो बात आप लंबे समय से कहना चाहते थे, आज कहने का सही दिन है.
करियर / बिजनेस: आज बातचीत से बात बनेगी. व्यापारी और नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा. आज आपको नई जिम्मेदारी या नया टास्क मिल सकता है. नए संपर्क बनेंगे. आपकी सोच और कम्युनिकेशन स्किल सराही जाएगी. मीडिया, मार्केटिंग, लेखन, आईटी, सेल्स और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा. छोटी यात्रा या मीटिंग से लाभ हो सकता है. साझेदारी से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ेगी. आज सही व्यक्ति से हुई सही बातचीत भविष्य का रास्ता खोल सकती है.
धन: आज छोटे प्रयास से स्थिर लाभ होगा. आज बड़े जोखिम से बचना बेहतर रहेगा. लेकिन, छोटे सौदे या पुराने पेमेंट मिलने के योग हैं. परिवार से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है. आज पैसा संभलकर चलाने से फायदा होगा.
पारिवारिक जीवन: आज सहयोग और समझ बढ़ेगी. आज परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. किसी करीबी से उपयोगी सलाह मिलेगी. बुजुर्गों का आशीर्वाद आत्मबल बढ़ाएगा. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और मन शांत महसूस करेगा.
लव लाइफ: आज बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. आज पार्टनर के साथ खुलकर बात होगी. भविष्य की योजनाओं पर चर्चा संभव है. अविवाहित जातकों के लिए किसी परिचित के माध्यम से रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. आज रिश्तों में स्पष्टता और भरोसा सबसे बड़ी ताकत बनेगी.
स्वास्थ्य: आज भागदौड़ से थकान हो सकती है. आज ऊर्जा अच्छी रहेगी. लेकिन ज्यादा भागदौड़ से थकान होगा. गर्दन, कंधे या हाथों में खिंचाव हो सकता है. आज हल्का योग, स्ट्रेचिंग और स्क्रीन टाइम कम करना फायदेमंद रहेगा.
आज की सावधानियां
- राहुकाल में महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें.
- जल्दबाजी में कोई वादा न करें.
- वाहन चलाते समय सतर्क रहें.
- शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.
आज का शुभ उपाय
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करें.
- पीले वस्त्र धारण करें और मंत्र जप करें.
- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”
- पीली दाल या हल्दी का दान करें.
नोट- यह ज्योतिषीय उपाय करने पर भाग्य प्रबल होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी.
आज का शुभ संकेत
शुभ रंग: हल्का पीला, हरा
शुभ अंक: 2 और 6
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










