वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 में पारिवारिक जीवन और संपत्ति के क्या योग बनेंगे?
UPDATED: THU, 13 AUG 2026 03:57 AM (IST)
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक वृषभ राशि 2026: (Taurus Yearly Horoscope 2026) वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 कई महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तनों के साथ आ रहा है. राहु-केतु 05 दिसंबर तक अपनी स्थिति में स्थिर रहेंगे, उसके बाद परिवर्तन करेंगे. मंगल भी समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहेंगे, जिससे जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे. इन सभी ग्रह स्थितियों को देखते हुए यह वर्ष आपके लिए मिश्रित लेकिन संभावनाओं से भरा रहेगा. आइए विस्तार से जानते हैं.
पारिवारिक जीवन
वर्ष 2026 में पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ समय आपको संयम और समझदारी की आवश्यकता होगी. जब गुरु दूसरे भाव में रहेंगे, तब परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय सावधानी रखें. छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. यदि परिवार में पहले से कोई असमंजस चल रहा है, तो उसे सुलझाने का प्रयास करें. सामाजिक कार्यों में मन कम लग सकता है और समाज के बड़े लोगों से विचारों में मतभेद हो सकता है. नेतृत्व क्षमता में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, जिससे मन चिंतित रहेगा. 02 जून के बाद स्थिति में सुधार आएगा. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. सभी सदस्य एक-दूसरे का साथ देंगे. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे. 31 अक्टूबर के बाद जब गुरु चौथे भाव में आएंगे, तब घर का माहौल बेहतर होगा. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा तथा सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
शुभ कलर: स्लेटी
शुभ अंक: 8
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन