वृषभ राशि वालों के लिए जून महीना थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है, पढ़ें मंथली राशिफल

Updated:
विज्ञापन

Monthly Vrishabh Rashifal June 2026: वृषभ राशि वाले लोग अपने खर्चों को कंट्रोल करके रखें, क्योंकि आपके खर्चे बजट के बाहर जा सकते हैं.

विज्ञापन

Monthly Vrishabh Rashifal June 2026, वृषभ राशि: जून का महीना आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण और उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य देव विराजमान हैं और 21 जून को मंगल भी आपके प्रथम भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे आपके स्वभाव में गुस्सा बढ़ सकता है. करियर और बिजनेस के मामले में आपको अधिक मेहनत करनी होगी. ऑफिस में पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें. व्यापार में कोई भी बड़ा वित्तीय फैसला या नया निवेश इस महीने टाल देना ही बेहतर होगा. आर्थिक रूप से यह महीना थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है. लव लाइफ और रोमांस के लिए समय मध्यम है. शुक्र के मिथुन राशि में होने से शुरुआत में पार्टनर के साथ समझदारी बनी रहेगी, लेकिन 8 जून के बाद जब शुक्र कर्क राशि में जाएंगे, तो आपके बीच संवादहीनता यानि कम्युनिकेशन गैप आ सकती है. छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना अशुभ रहेगा. आपको सिरदर्द, आंखों में समस्या या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

सावधानी: इस महीने क्रोध करने से बचें और किसी को भी उधार देने से परहेज करें.

उपाय: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं.

शुभ कलर: क्रीम या सफेद
शुभ अंक: 6

Also Read: Vrishabh Varshik Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए साल की शुरुआत बेहद खास, अक्टूबर के बाद का समय कष्टकारी

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola