वृषभ राशिफल 12 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा खास, धन लाभ का योग

आज का वृषभ राशिफल 12 फरवरी 2026
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 Febuary 2026: आज 12 फरवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रभाव रहेगा. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपके भीतर कुछ बड़ा करने का जुनून पैदा कर रहे हैं. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो नए आइडियाज और सोशल नेटवर्किंग के लिए बहुत प्रभावी हैं. चंद्रमा आज वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मन में सकारात्मक विचार आएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 Febuary 2026: वृषभ राशि (Taurus)- कुंभ के शुक्र आपको सरकारी लाभ दिलाएंगे, पर केतु की दृष्टि पढ़ाई में रुकावट डाल सकती है. आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, खासकर पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर. किसी पुराने स्कूल या कॉलेज के दोस्त से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी. सरकारी योजनाओं या स्कॉलरशिप का लाभ मिल सकता है, हालांकि स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस होगी.
करियर-बिजनेस: कुंभ राशि के शुक्र की कृपा से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं या जो लोग सरकारी कॉन्ट्रैक्ट का काम करते हैं, उन्हें आज बड़ा फायदा मिल सकता है. स्कॉलरशिप का इंतजार खत्म होगा, हालांकि केतु के असर से पढ़ाई में मन थोड़ा भटक सकता है. किसी पुराने दोस्त से मिली टिप आज बिजनेस में मुनाफा दिला सकती है.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में पुरानी यादें ताजा होंगी और आप पार्टनर के साथ पुरानी बातों को याद करके खुश रहेंगे. अगर किसी से अनबन चल रही थी, तो आज बातचीत से सब सुलझ जाएगा. सोशल नेटवर्किंग के जरिए किसी नए और दिलचस्प इंसान से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं.
हेल्थ: आज भागदौड़ ज्यादा होने से पैरों में सूजन या कमजोरी महसूस हो सकती है. केतु की दृष्टि की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है, इसलिए काम के बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक जरूर लें. अच्छी नींद लें और बाहर के खाने से परहेज करें वरना पेट खराब होने का डर है.
सावधानी: पढ़ाई के समय मोबाइल फोन को खुद से दूर रखें ताकि फोकस बना रहे.
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और जरूरतमंद को चने की दाल दान करें.
शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- भूरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 12 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




