ePaper

प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

Updated at : 07 Feb 2026 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
Weekly Love Rashifal

साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly Love Rashifal: सूर्य का मकर राशि से कुंभ में गोचर और चंद्रमा का कन्या राशि से धनु तक का सफर प्रेम संबंधों में गहराई और बदलाव दोनों लाएगा. आइए जानते है मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वैलेंटाइन वीक का यह सप्ताह

विज्ञापन

Weekly Love Rashifal: फरवरी 2026 का यह दूसरा सप्ताह यानि ‘वैलेंटाइन वीक’ ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है. सूर्य का मकर राशि से कुंभ में गोचर और चंद्रमा का कन्या राशि से धनु तक का सफर प्रेम संबंधों में गहराई, उत्साह और कहीं-कहीं भावुकता लेकर आएगा. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया ग्रह नक्षत्रों की चाल और शुक्र-चंद्रमा के शुभ संयोग से यह वैलेंटाइन सप्ताह प्रेमियों के लिए यादगार बनेगा. आइए जानते है इस सप्ताह में आपकी लव लाइफ कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

प्रपोज डे: आपकी राशि के 10वें भाव में मंगल ग्रह का होना आपको साहसी बनाएंगे. आपका उत्साह चरम पर रहेगा. किसी को दिल की बात कहना चाहते हैं तो यह सप्ताह उत्तम है.

चॉकलेट डे: चंद्रमा की स्थिति रिश्तों में मिठास घोलेगी. छोटा सा तोहफा बड़ा असर करेगा.

टेडी डे: वृश्चिक राशि में स्थित चंद्रमा आपको थोड़ा भावुक करेंगे, जिससे पार्टनर के प्रति सुरक्षात्मक महसूस होगी.

प्रॉमिस डे: वादा करने से पहले अपनी क्षमता जरूर जांच लें. ईमानदारी दिखाएं.

हग डे: आपसी समझ बढ़ेगी. फोन पर लंबी बात चलेगी.

किस डे: रोमांस चरम पर रहेगा. शाम यादगार बीतेगी.

वैलेंटाइन डे: सूर्य का कुंभ में आना सामाजिक दायरे में आपके प्रेम को पहचान दिलाएगा.

वृषभ राशि

प्रपोज डे: शुक्र कुंभ राशि में है, आपकी बातों में आकर्षण रहेगा. प्रपोजल स्वीकार होने के योग हैं.

चॉकलेट डे: विलासिता और प्रेम का मेल रहेगा. पार्टनर के साथ अच्छा भोजन साझा करें.

टेडी डे: भावुकता से बचें, पार्टनर की जरूरतों का ख्याल रखें.

प्रॉमिस डे: भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए दिन अच्छा है.

हग डे: दूरियां कम होंगी. मानसिक शांति मिलेगी.

किस डे: पार्टनर के प्रति समर्पण बढ़ेगा. रिश्तों में गर्माहट आएगी.

वैलेंटाइन डे: चंद्रमा का धनु में होना आपको थोड़ा दार्शनिक बना सकता है, लंबी ड्राइव पर जाना सुखद रहेगा.

मिथुन राशि

प्रपोज डे: देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में है, बुद्धि और प्रेम का सही संतुलन रहेगा. प्रपोज करने का तरीका काफी रचनात्मक होगा.

चॉकलेट डे: हंसी-मजाक और मीठी यादों वाला दिन रहेगा.

टेडी डे: आप थोड़े चंचल रह सकते हैं, पार्टनर को गंभीरता का अहसास कराएं.

प्रॉमिस डे: अपनी बातों पर टिके रहें, विश्वास ही आपके रिश्ते की नींव है.

हग डे: भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे. पार्टनर के साथ वक्त बिताना सुकून देगा.

किस डे: संवाद के माध्यम से प्रेम व्यक्त करना आपके लिए बेहतर होगा.

वैलेंटाइन डे: कुंभ राशि में स्थित ग्रहों की युति आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा भरेगी.

कर्क राशि

प्रपोज डे: चंद्रमा तुला में है, आप काफी रोमांटिक महसूस करेंगे. इजहार-ए-इश्क के लिए शाम का समय शुभ है.

चॉकलेट डे: अपनों के साथ मीठे पल बिताने का मौका मिलेगा. पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे.

टेडी डे: वृश्चिक राशि का चंद्रमा आपको अधिक संवेदनशील बनाएगा. पार्टनर से सुरक्षा की उम्मीद रहेगी.

प्रॉमिस डे: जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लेंगे. पार्टनर के साथ फोन पर लंबी बात करेंगे.

हग डे: आपकी केयरिंग प्रकृति पार्टनर का दिल जीत लेगी. फोन पर वादा पर वादा करेंगे.

किस डे: प्रेम में गहराई आएगी. एकांत में समय बिताएंगे. फोन पर ज्यादा प्यार दिखाएंगे.

वैलेंटाइन डे: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके प्रेम जीवन में कुछ नया और बड़ा बदलाव लाएगा.

सिंह राशि

प्रपोज डे: केतु आपकी राशि में है, भ्रम से बचें. सीधे शब्दों में दिल की बात कहें.

चॉकलेट डे: इस दिन दिखावे से ज्यादा भावना प्रधान रहेगी, इसलिए अहंकार को साइड में रखकर प्रेम पर ध्यान दें.

टेडी डे: पार्टनर को सरप्राइज दें, इससे रिश्ते की कड़वाहट दूर होगी.

प्रॉमिस डे: वफादारी का वचन देंगे, लेकिन ऐसे वादे न करें जिन्हें पूरा न कर सकें.

हग डे: आपके आत्मविश्वास से पार्टनर प्रभावित होगा.

किस डे: प्रेम की अग्नि प्रज्वलित रहेगी. उत्साह और जुनून भरा दिन रहने वाला है.

वैलेंटाइन डे: आपकी राशि के सप्तम भाव में सूर्य की मौजूदगी आपके पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों को और मजबूती देगी.

कन्या राशि

प्रपोज डे: इस दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन शाम तक माहौल खुशनुमा हो जाएगा.

चॉकलेट डे: छोटी-छोटी खुशियां बड़े बदलाव लाएंगी.

टेडी डे: वृश्चिक का चंद्रमा आपको थोड़ा शकी बना सकता है, भरोसा बनाए रखें.

प्रॉमिस डे: पार्टनर के स्वास्थ्य और खुशी का वादा करें.

हग डे: काम की थकान पार्टनर के साथ दूरी बनाएगी.

किस डे: प्रेम की नई परिभाषा सीखेंगे.

वैलेंटाइन डे: धनु का चंद्रमा आपके घरेलू सुख में वृद्धि करेगा.

तुला राशि

प्रपोज डे: चंद्रमा आपकी ही राशि में है. आप सबसे ज्यादा आकर्षक लगेंगे.

चॉकलेट डे: आपकी मीठी बातें पार्टनर को कायल कर देंगी.

टेडी डे: रिश्तों में कोमलता और मधुरता बनी रहेगी.

प्रॉमिस डे: जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लेंगे.

हग डे: पार्टनर के पास एक दूसरे को सुकून और मानसिक शांति मिलेगी.

किस डे: दिन काफी रोमांटिक और यादगार रहने वाला है.

वैलेंटाइन डे: सूर्य का गोचर आपके प्रेम संबंध को विवाह की ओर ले जा सकता है.

वृश्चिक राशि

प्रपोज डे: आप थोड़े रहस्यमयी रहेंगे. अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें.

चॉकलेट डे: पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा.

टेडी डे: चंद्रमा आपकी राशि में है, आप काफी भावुक और डिमांडिंग हो सकते हैं.

प्रॉमिस डे: वफादारी का वादा इस रिश्ते को लंबी उम्र देगा.

हग डे: अपनी भावनाओं को शब्दों के बजाय स्पर्श से जताएं.

किस डे: प्रेम में तीव्रता रहेगी.

वैलेंटाइन डे: पुराने विवाद सुलझेंगे और प्रेम का नया अध्याय शुरू होगा.

धनु राशि

प्रपोज डे: देव गुरु की दृष्टि लाभ देगी. प्रपोज करने के लिए यात्रा पर जाना सफल रहेगा.

चॉकलेट डे: दोस्तों और पार्टनर के साथ खुशी मनाएंगे.

टेडी डे: दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है, लेकिन खुशी मिलेगी.

प्रॉमिस डे: लंबी अवधि के लक्ष्यों पर बात करें.

हग डे: मन की बेचैनी पार्टनर के साथ से दूर करेगी.

किस डे: उत्साह से भरपूर रहेंगे. खुशी के पल साझा करेंगे.

वैलेंटाइन डे: चंद्रमा आपकी राशि में है. आज आप ‘स्टार’ महसूस करेंगे. पार्टनर पूरी तरह आप पर फिदा रहेगा.

मकर राशि

प्रपोज डे: मंगल और सूर्य आपकी राशि में हैं. आप काफी कॉन्फिडेंट रहेंगे. पहल करना आपके हक में रहेगा.

चॉकलेट डे: कठोर स्वभाव छोड़कर थोड़े नरम बनें.

टेडी डे: पार्टनर की मासूमियत पर प्यार आएगा.

प्रॉमिस डे: जिम्मेदारी निभाने का वादा आपके पार्टनर को सुरक्षा का अहसास कराएगा.

हग डे: काम के बोझ के बीच प्रेम की गर्माहट राहत देगी.

किस डे: प्रेम संबंधों में गंभीरता आएगी.

वैलेंटाइन डे: सूर्य के कुंभ राशि में जाने से आर्थिक और भावनात्मक दोनों तरह से मजबूती आएगी.

कुंभ राशि

प्रपोज डे: शुक्र, बुध और राहु आपकी राशि में हैं. आप प्रेम के जादू में खोए रहेंगे. प्रपोजल अद्‌भुत होगा.

चॉकलेट डे: गिफ्ट्स का आदान-प्रदान होगा. दोस्तों के साथ ग्रुप डेट की संभावना है.

टेडी डे: पार्टनर के प्रति एक्स्ट्रा केयर दिखाएंगे और सरप्राइज देंगे.

प्रॉमिस डे: ‘फ्रीडम और ट्रस्ट’ का वादा आपके रिश्ते की जान बनेगा. भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे.

हग डे: सुकून भरा दिन रहेगा. फोन पर लंबी बात होगी. आपसी गिले-शिकवे दूर होंगे.

किस डे: आकर्षण और रोमांस अपनी चरम सीमा पर होगा. दोस्ती और प्यार का मेल दिखेगा.

वैलेंटाइन डे: सूर्य, बुध, शुक्र और राहु आपकी राशि में रहेंगे. यह आपके लिए सबसे शक्तिशाली दिन रहेगा. आप बेहद ऊर्जावान और रोमांटिक रहेंगे.

मीन राशि

प्रपोज डे: शनि आपकी राशि में हैं, इसलिए जल्दबाजी न करें. सोच-समझकर इजहार करें.

चॉकलेट डे: शांतिपूर्ण और मधुर दिन रहेगा.

टेडी डे: पार्टनर की छोटी-छोटी बातों का सम्मान करें. केयरिंग स्वभाव सबको भाएगा.

प्रॉमिस डे: आध्यात्मिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ने का वादा करें.

हग डे: भावनात्मक घावों को भरने का दिन है. हीलिंग महसूस करेंगे.

किस डे: प्रेम में निस्वार्थ भाव रहेगा. कोमल भावनाएं साझा करेंगे.

वैलेंटाइन डे: चंद्रमा का धनु में होना आपको करियर और प्यार के बीच संतुलन बनाने में मदद करेगा.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल!

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola