आज का सिंह राशिफल 10 फरवरी 2026: आज उलझनों से भरा रहेगा दिन, केतु के प्रभाव से रिश्तों में बढ़ेगा तनाव

Updated at : 10 Feb 2026 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

आज का सिंह राशिफल 10 फरवरी 2026

Aaj Ka Singh Rashifal 10 January 2026: आज 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपको अनुशासन और काम के प्रति जुनून देंगे. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं को गहरा और थोड़ा रहस्यमयी बनाएंगे. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और नए आइडियाज के लिए बहुत प्रभावी हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में अपनी उपस्थिति से प्रभाव डाल रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 10 January 2026: सिंह राशि (Leo)- केतु की उपस्थिति और मकर के ग्रहों का दबाव आपको कानूनी उलझनों में डाल सकता है. आज का दिन थोड़ा औसत रहेगा. कोर्ट-कचहरी या किसी सरकारी विवाद में फंस सकते हैं, जिसमें आपको अपने भाइयों या दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है. ऑफिस में कुछ लोग आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: केतु का आपकी राशि में होना और मकर के ग्रहों का दबाव करियर में कुछ कानूनी पचड़े या विवाद पैदा कर सकता है. ऑफिस में आपकी इमेज खराब करने की कोशिश की जा सकती है, इसलिए अपने काम और व्यवहार में पारदर्शिता रखें. भाइयों या पुराने दोस्तों की मदद से आप मुश्किलों से बाहर निकल पाएंगे.

लव लाइफ: घरेलू तनाव और केतु के प्रभाव से मन विचलित रह सकता है, जिससे आप पार्टनर को पूरा समय नहीं दे पाएंगे. रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है, जिसे दूर करने के लिए आपको धैर्य और प्यार का सहारा लेना होगा. पार्टनर के साथ अपनी चिंताओं को साझा करें, समाधान मिलेगा.

हेल्थ: मानसिक अशांति और कार्य के दबाव से रक्तचाप (BP) और सिरदर्द की समस्या हो सकती है. आज आपको भारी भोजन से बचना चाहिए और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. भरपूर पानी पिएं ताकि शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलें और आप फ्रेश महसूस करें.

सावधानी: कोर्ट-कचहरी या सरकारी कागजों के मामले में आज बहुत सतर्क रहें.

उपाय: सूर्य को जल दें और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें.

शुभ अंक- 2.
शुभ रंग- जामुनी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +101 86201020581

Also Read:- पंचांग 10 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola