Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों की प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 29 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Oct 2025 11:11 AM
आज 29 अक्टूबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज बुधवार 29 अक्टूबर का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. आज का दिन करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और रिश्तों में नए मोड़ ला सकता है. जानिए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आपकी राशि के लिए आज क्या खास है.
Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है. कहीं धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं सावधानी की आवश्यकता है. जानिए, आज का दिन आपके करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन को कैसे प्रभावित करेगा — जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल.
मेष – आज रोज़गार और कामकाज में सुधार दिखेगा. भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. पैसे से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी और व्यापार में तरक्की होगी. हर तरफ खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नया वाहन लेने का योग बन सकता है.
वृषभ – आज सेहत और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. जो काम अधूरे हैं, वे पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी और काम-धंधे में सफलता मिलेगी. ज्यादातर समय मौज-मस्ती में बीतेगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.
मिथुन – मेहनत और कोशिशों से रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मज़बूत बनेगी. घर या निर्माण कार्य में प्रगति होगी. धन लाभ के मौके बनेंगे और नया व्यापार शुरू हो सकता है. नौकरी में आपके काम की तारीफ़ होगी, साथ ही सरकारी समर्थन भी मिल सकता है.
कर्क – अचानक कुछ अच्छे काम बन जाएंगे. पैसों की स्थिति सुधरेगी और सम्मान मिलेगा. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, खासकर महिला मित्र से फायदा होगा. घर-गाड़ी या ज़मीन से जुड़ा सुख मिलेगा. परिवार में शांति और आनंद रहेगा.
ये भी पढें: आज 29 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सिंह – आज का दिन बेहतरीन रहेगा. हालात आपके पक्ष में होंगे. समाज में सम्मान मिलेगा और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. मानसिक ताकत और आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों का साथ मिलेगा और घर की परेशानियाँ दूर होंगी.
कन्या – व्यापार में उन्नति होगी और कामकाज ठीक चलेगा. पैसों की आमद बढ़ेगी और मौकों का पूरा फायदा उठाएं. परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है. रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा और मन खुश रहेगा.
तुला – कुछ काम आपके अनुसार पूरे नहीं होंगे. नौकरी में बदलाव या बॉस से मतभेद हो सकता है. कामकाज में ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन पैसों की दिक्कत दूर होगी और सेहत में सुधार आएगा.
वृश्चिक – परिवार और मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे. व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी. नई योजना कामयाब होगी और आर्थिक लाभ होगा. पदोन्नति के योग हैं और धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी.
धनु – दिन प्रगति वाला रहेगा. निराशा खत्म होगी और बुद्धि का विकास होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी. घर में शांति और सुकून रहेगा.
मकर – थोड़े परिश्रम से काम पूरे होंगे. वाहन या यात्रा से आनंद मिलेगा. पैसे कमाने के अवसर मिलेंगे. संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी. सेहत अच्छी रहेगी और पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावना है.
कुंभ – दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी. सेहत पर ध्यान दें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें. खर्च ज़्यादा होगा, पर सूझ-बूझ से समस्याएं सुलझा लेंगे. बकाया पैसे मिल सकते हैं और संतान से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी.
मीन – घरेलू खर्च बढ़ सकता है. मन में चिंता रहेगी. गलत लोगों की संगति से बचें, वरना विवाद हो सकता है. मानसिक तनाव रहेगा, व्यापार में कुछ रुकावटें आएंगी. जिम्मेदारी वाले कामों में सावधानी बरतें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










