Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों का दिन व्यस्त रहेगा, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 4 नवंबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Nov 2025 7:03 AM
आज 4 नवंबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 November 2025: आज मंगलवार 4 नवंबर 2025 का दिन नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है. भाग्य का साथ मिलेगा, व्यापार में उन्नति और पारिवारिक सुख संभव है. कुछ जातकों के लिए यात्रा और धन लाभ के योग हैं, जबकि कुछ को संयम और सतर्कता से दिन बिताने की सलाह दी जाती है. जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से , शनिवार 4 नवंबर का राशिफल आपके लिए क्या खास संदेश लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 4 November 2025: आज मंगलवार 4 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. आज मेहनत का फल मिलेगा, रुके हुए काम पूरे होंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. कुछ लोगों को आर्थिक लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. वहीं, कुछ राशियों को सेहत और खर्चों पर ध्यान देने की ज़रूरत है. चलिए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से, आज आपका दिन कैसा रहने वाला है.
मेष – आज कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें. बेवजह के वाद-विवाद से बचें. कामकाज की परेशानियों से राहत मिलेगी और पुराने अटके काम पूरे करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है.
वृषभ – कार्यक्षेत्र या नौकरी में आपको कुछ नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलेंगी. बीच-बीच में रुकावटें आएंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी और चतुराई से उन्हें हल कर लेंगे. रोजगार के नए मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
मिथुन – जरूरी काम धैर्य और समझदारी से पूरे होंगे. धन लाभ और भाग्य का साथ मिलेगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन जुआ या सट्टे में पैसा लगाने से बचें. परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने में आप सफल रहेंगे.
कर्क – घरेलू जीवन खुशहाल रहेगा, परंतु संपत्ति से जुड़ी कुछ परेशानियाँ सामने आ सकती हैं. आमदनी कम और खर्च ज्यादा रहेगा, जिससे मन उदास हो सकता है. धार्मिक कार्यों में मन कम लगेगा.
सिंह – विवादों और झगड़ों से दूर रहें. वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है. किसी सरकारी परेशानी में फxसने की संभावना है. व्यापार में अड़चनें बढ़ सकती हैं और खर्च अपेक्षा से ज्यादा रहेगा.
कन्या – मन थोड़ा बेचैन रहेगा. वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें. मेहनत और प्रयास से सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में अनुकूल समय है और नए कार्यों की योजना बनेगी.
ये भी देखें: आज 4 नवंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
तुला – घर में नई चीज़ की खरीदारी हो सकती है. विवाह या अन्य शुभ कार्यों की तैयारी होगी. परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी.
वृश्चिक – व्यापार में दिक्कतें और आर्थिक परेशानी हो सकती है. जल्दबाजी या गुस्से से काम बिगड़ सकते हैं. संतान या जीवनसाथी को लेकर चिंता रहेगी और मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा.
धनु – परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात होगी. शुभ कार्य संपन्न होंगे. बड़ों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा. भाग्य आपका साथ देगा और मन प्रसन्न रहेगा.
मकर – शुभ कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी. नए लोगों से पहचान बनेगी, जो भविष्य में लाभ देगी. रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दैनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे.
कुंभ – पुरानी चिंताएँ खत्म होंगी. संतान आज्ञाकारी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिलेगा. दिन व्यस्त रहेगा और पुराने काम पूरे होंगे. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी.
मीन – किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा. किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसानदायक हो सकता है. विरोधियों से सावधान रहें और संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










