Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी , जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 30 अक्टूबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Oct 2025 6:59 AM

विज्ञापन

आज 30 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 October 2025: आज गुरुवार 30 अक्टूबर का राशिफल बताता है कि आज ग्रहों की स्थिति कई लोगों के जीवन में नई दिशा देने वाली है. करियर, प्रेम और आर्थिक मामलों में कई राशियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से सितारे आपके लिए क्या संदेश लेकर आए हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 30 October 2025: आज गुरुवार 30 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. कुछ लोगों के लिए यह दिन तरक्की और सफलता का संकेत देगा, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. आइए जानें, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज आपका दिन कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

आज पुरानी चिंताओं से राहत मिलेगी. आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी और व्यापार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. घर में सुख-शांति रहेगी. अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं और परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है.

वृषभ राशि

आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. धन खर्च होगा लेकिन इसका फायदा आगे जरूर मिलेगा. कार्यस्थल पर आपकी मीठी वाणी और समझदारी सबका दिल जीत लेगी. शत्रुओं पर जीत और कारोबार में सफलता के संकेत हैं.

मिथुन राशि

नई योजनाएं शुरू होंगी और काम में संतोषजनक प्रगति मिलेगी. आपकी बातों का जादू बिगड़े काम बना देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निर्माण से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी. संतान की ओर से खुशी मिलेगी.

कर्क राशि

अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत रखें. मुश्किल हालात में सुधार होगा और पैसों की दिक्कतें दूर होंगी. निराशा खत्म होगी और नए लोगों से संपर्क बनेगा. कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं.

सिंह राशि

आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी. मेहनत से हालात आपके पक्ष में होंगे. दोस्त सहयोग करेंगे और मन को शांति मिलेगी. सामाजिक और व्यक्तिगत विकास के अवसर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: आज 30 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

कन्या राशि

आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. काम में रुकावटें और तनाव संभव है. विवादों और लेन-देन के झगड़ों से बचें. पारिवारिक माहौल में थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए धैर्य रखें.

तुला राशि

कामकाज में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम अच्छे होंगे. समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. प्रभावशाली लोगों से जुड़ाव फायदेमंद रहेगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.

वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन बेहद शुभ है. हर काम में सफलता मिलेगी. नई व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी. सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और सरकारी कार्यों में भी सहयोग मिलेगा.

धनु राशि

निराशा दूर होगी और किस्मत आपका साथ देगी. आपकी प्रतिभा निखरेगी और उन्नति के अवसर मिलेंगे. परिवार में सुख और प्रसन्नता रहेगी. आजीविका से जुड़ी कोशिशें सफल होंगी.

मकर राशि

जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई काम बन सकता है. रोज़गार में सुधार होगा और यात्राएं लाभदायक साबित होंगी. संतान की सफलता से मन खुश रहेगा. अचानक धन लाभ भी संभव है.

कुंभ राशि

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर का योग है. बेरोजगारों के लिए रोजगार के मौके बनेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और विरोधी पराजित होंगे.

मीन राशि

घरेलू खर्च बढ़ सकता है और मन में कुछ चिंता रह सकती है. कार्यस्थल पर नए विरोधी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, लेकिन भूमि, भवन या वाहन से जुड़ा कोई काम सफल रहेगा. परिवार से सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola