Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों की आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 2 नवंबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Nov 2025 5:39 AM

विज्ञापन

आज 2 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 November 2025: आज रविवार 2 नवंबर 2025 का दिन नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है. भाग्य का साथ मिलेगा, व्यापार में उन्नति और पारिवारिक सुख संभव है. कुछ जातकों के लिए यात्रा और धनलाभ के योग हैं, जबकि कुछ को संयम और सतर्कता से दिन बिताने की सलाह दी जाती है. जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से , शनिवार 2 नवंबर का राशिफल आपके लिए क्या खास संदेश लेकर आया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 2 November 2025: आज रविवार 2 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. आज मेहनत का फल मिलेगा, रुके हुए काम पूरे होंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. कुछ लोगों को आर्थिक लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. वहीं, कुछ राशियों को सेहत और खर्चों पर ध्यान देने की ज़रूरत है. चलिए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से, आज आपका दिन कैसा रहने वाला है.

मेष: आज आपके लिए दिन बढ़िया रहेगा. रोज़गार और कामकाज में सुधार होगा. भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. पैसों की दिक्कतें खत्म होंगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी. चारों ओर खुशियों का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

वृष: नौकरी और व्यापार में संतोषजनक प्रगति होगी. आपके अधूरे काम पूरे होंगे और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. कारोबार में सफलता मिलेगी और अधिकतर समय मस्ती में बीतेगा. संतान से शुभ समाचार मिल सकता है.

मिथुन: मेहनत और कोशिश से रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और निर्माण संबंधी कार्यों में प्रगति होगी. धन लाभ के अवसर बनेंगे, नया व्यवसाय शुरू हो सकता है. नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी और सरकार की ओर से लाभ मिलेगा.

कर्क: आज किस्मत आपका साथ देगी. अचानक काम बनेंगे और आर्थिक स्थिति सुधरेगी. मान-सम्मान मिलेगा, नए लोगों से पहचान बनेगी और महिला मित्र के जरिए फायदा हो सकता है. घर, ज़मीन या वाहन से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी, पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा.

सिंह: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है. मुश्किल हालात में सुधार होगा, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और दुश्मनों पर विजय मिलेगी. मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे, दोस्तों का साथ मिलेगा और घरेलू परेशानियां दूर होंगी.

कन्या: व्यापार और नौकरी में तरक्की होगी. धन आने के मौके मिलेंगे, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कोई शुभ कार्य या समारोह हो सकता है, रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा.

तुला: आज काम आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होंगे. नौकरी में बदलाव या अधिकारियों से मतभेद की संभावना है. कामकाज में मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी. सेहत में सुधार रहेगा.

ये भी देखें: आज 2 नवंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

वृश्चिक: परिवार और दोस्तों से अच्छा तालमेल रहेगा. व्यापार में सफलता मिलेगी और नई योजनाएँ कामयाब होंगी. आर्थिक फायदा होगा, नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

धनु: दिन प्रगति से भरा रहेगा. निराशा दूर होगी, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. अटके हुए काम बनेंगे और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी. घर में सुख-शांति बनी रहेगी.

मकर: थोड़ी मेहनत से आपके काम बन जाएंगे. यात्रा और वाहन सुखद रहेंगे. धन लाभ के योग हैं और संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी. पुरानी इच्छा पूरी होने का समय आ गया है. सेहत अच्छी रहेगी.

कुंभ: आज दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रह सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाहन सावधानी से चलाएँ. खर्च ज़्यादा होगा, पर सूझबूझ से आप स्थिति संभाल लेंगे. संतान से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी और रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है.

मीन: घरेलू ज़रूरतों पर खर्च बढ़ सकता है. मानसिक चिंता बनी रहेगी और गलत संगत से नुकसान हो सकता है. तनाव से बचें और व्यापार में सावधानी बरतें. जिम्मेदार कामों में जल्दबाज़ी न करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola