Aaj Ka Rashifal,2 अक्टूबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Oct 2023 6:38 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 2 अक्टूबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,2 अक्टूबर 2023: आज तारीख है 2 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

Also Read: Aaj Ka Rashifal, 2 अक्टूबर 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल
आज का राशिफल
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 2 October 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सरकारी कर्मचारी अपने काम को लेकर सतर्क रहे क्योंकि किसी बड़े अधिकारी या रसूख प्राप्त व्यक्ति के द्वारा आपके काम में बाधा डाली जाएगी. ऐसे में उनके साथ उलझने से बचे अन्यथा यह समस्या आगे चलकर बड़ा रूप ले लेगी जो आपके लिए मुसीबत का कारण बनेगी.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मन आनंदित रहेगा और आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे. मन में नए-नए विचारों का समावेश होगा तथा कुछ नया करने का विचार भी मन में आएगा.आंखों का विशेष ध्यान रखें. चोट व रोग से बचाएं. पुराना रोग उभर सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सांस के रोगी अपना ध्यान रखें क्योंकि आज के दिन आपके ऊपर मंगल भारी है. पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और डॉक्टर के संपर्क में रहे.भाग्य का साथ मिलेगा. कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी. काम में मन नहीं लगेगा.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन की शुरुआत में किसी बात को लेकर चिंता सताएगी लेकिन किसी अपने के मार्गदर्शन के द्वारा वह सुलझ भी जाएगी. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और सभी के साथ उचित व्यवहार करे.शुभ समाचार प्राप्त होंगे. प्रसन्नता रहेगी. बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे. विरोधी सक्रिय रहेंगे.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यदि आपके बच्चे अभी स्कूल में है तो उनकी कोई बात आपको प्रसन्न करेगी. साथ ही आप भी उनके लिए कुछ स्पेशल या नया करने का प्रयास करेंगे. आपके इस प्रयास से दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा तथा वे आप पर गर्व करेंगे.आय में निश्चितता रहेगी. शत्रु शांत रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा. बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें.

शुभ रंग:
ग्रे

शुभ अंक: 2

Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर में सबकुछ सुख-शांति से होगा और आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. यदि घर में कोई बुजुर्ग है तो उनके यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है.किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे. यात्रा लाभदायक रहेगी.

शुभ रंग:
मैरून

शुभ अंक: 7

Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

घर के किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है जो सभी का मन आनंदित कर देगी. किसी बात को लेकर सभी सदस्यों के बीच गहन चर्चा भी होगी.स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. मनपसंद रोजगार मिलेगा. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सिंगल लोगों को निराशा हाथ लगेगी लेकिन कुछ अप्रत्याशित घटित होगा. किसी के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू होगी लेकिन कुछ बातों के कारण वह चल नहीं पाएगी.आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी. बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. काम में मन नहीं लगेगा.
शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
यदि आप कॉलेज के प्रथम वर्ष में है तो आज के दिन किसी क्षेत्र में काम करने का अवसर प्राप्त होगा और आप इसके लिए उत्साहित भी दिखाई देंगे. किसी मित्र के साथ अनबन तो होगी लेकिन वह जल्दी सुलझ भी जाएगी. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रेमी की कुछ बातो को लेकर शक होगा लेकिन यह व्यर्थ का होगा. ऐसे में उनसे खुलकर बात करे अन्यथा बात बिगड़ जाएगी. धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है.धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. सत्संग का लाभ मिलेगा. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपका अपने परिवार वालों के साथ ही ज्यादा व्यतीत होगा. चाचा-चाची आपके घर नही रहते है तो आज उनका भी घर आना होगा और सभी मिलकर पुरानी बातें करेंगे.स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें. प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोग आज थोड़ा सतर्क रहे क्योंकि आपके पास कुछ ऐसे अवसर आएंगे जो दिखने में तो लोक-लुभावने लगेंगे लेकिन बाद में यह आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध होंगे.बिगड़े काम बनेंगे. निवेश मनोनुकूल लाभ देगा. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 2 अक्टूबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola