Aaj Ka Rashifal: आज के ग्रह-नक्षत्रों का आपकी जिंदगी पर होगा ये असर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का आज 21 नवंबर 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Nov 2025 7:02 AM
आज 21 नवंबर 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: आज का राशिफल संकेत दे रहा है कि शुक्रवार 21 नवंबर भाग्य और परिश्रम का संगम साबित होगा. जहां कुछ राशियों को धन लाभ और तरक्की मिलेगी, वहीं कुछ को निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से, कैसा रहेगा आपका आज का दिन सितारों की नजर में.
Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: आज शुक्रवार 21 नवंबर 2025 का दिन नई उम्मीदें और मौके लेकर आया है. आज ग्रहों की चाल आपके करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य पर असर डालेगी. कुछ राशियों को लाभ और सफलता के संकेत हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा. जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है.
मेष
आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. बेकार के वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में चली आ रही उलझनें कम होंगी और लंबित काम पूरे करने में व्यस्त रहेंगे. नौकरी में पदोन्नति का योग बन सकता है. माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और उनका साथ मन को सुकून देगा.
वृष
नौकरी या कामकाज में आपको नई और जिम्मेदारी भरी भूमिका मिल सकती है. कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ सुधरेंगी. कुछ बाधाएँ आएंगी, लेकिन अपनी समझदारी और चतुराई से आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे. रोजगार और आय से जुड़े नए अवसर मिलने की संभावना है.
मिथुन
आवश्यक कार्य धैर्य से पूरे होंगे और धन लाभ भी होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. भाग्य का साथ मिलेगा और संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा. व्यवसाय में लाभ होगा. ध्यान रखें—लॉटरी, जुआ या सट्टे में पैसा न लगाएं. परिवार की जिम्मेदारियाँ ठीक से निभा पाएंगे.
कर्क
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे. बाहर कहीं यात्रा का योग बन रहा है. गृहस्थ जीवन में खुशी और शांति का माहौल रहेगा.हालांकि संपत्ति से जुड़े कुछ मसले परेशान कर सकते हैं. आय कम और खर्च अधिक होने से मन थोड़ा उदास हो सकता है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि कम होगी.
सिंह
वाद-विवाद, झगड़े और लड़ाई-झंझट से दूर रहें. वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है. किसी सरकारी समस्या या नोटिस जैसी दिक्कत आ सकती है. कामकाज में उलझनें बढ़ सकती हैं. आय कम रहेगी, लेकिन खर्च उम्मीद से ज्यादा हो सकता है.
कन्या
मन थोड़ा बेचैन रहेगा, इसलिए अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें. मेहनत और कोशिश से सफलता मिलेगी. मनचाहे काम पूरे होंगे. प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है और रोमांस में सफलता मिलेगी. किसी नए काम की योजना बन सकती है. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
तुला
घर में नई चीज की खरीदारी संभव है. शादी-विवाह या किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है. परिवार में धार्मिक कार्य होंगे. रिश्तेदारों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक रहेंगी. संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा.
ये भी पढ़ें: आज 21 नवंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में परेशानियां आ सकती हैं. आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है. जल्दबाजी और गुस्सा काम बिगाड़ सकता है. संतान और जीवनसाथी को लेकर चिंता बनी रहेगी. मेहनत का फल तुरंत नहीं मिलेगा और मानसिक तनाव महसूस होगा.
धनु
घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. रिश्तेदारों और मित्रों से मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे. शादी या शुभ कार्यक्रम घर में हो सकता है. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. भाग्य का पूरा साथ रहेगा. मेहनत के अनुसार आय में वृद्धि होगी और मन हल्का व प्रसन्न रहेगा.
मकर
शुभ कार्यों में मन लगेगा. नए लोगों से पहचान बनेगी, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होंगे. जिस काम की कोशिश करेंगे, उसके सफल होने का योग मजबूत है.
कुंभ
लंबे समय की चिंता खत्म होगी. संतान आज्ञाकारी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन रुके हुए काम निपट जाएंगे. परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
मीन
किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा. बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें, वरना नुकसान हो सकता है. किसी पर अत्यधिक भरोसा करना भारी पड़ सकता है. विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधान रहें. संतान के कारण मन कुछ चिंतित रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










