कर्क राशि वाले किसी भी तरह की बहस या विवाद से दूर रहें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों का आज 26 अप्रैल 2025 का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Apr 2025 6:06 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 26 April 2025

Aaj Ka Rashifal 26 April 2025: आज तारीख है 26 अप्रैल 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 26 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शनिवार 26 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

 मेष
आज अपनी उपलब्धियों के लिए अकेले श्रेय लेने से बचें, टीमवर्क को महत्व दें. वित्तीय मोर्चे पर अच्छे संकेत हैं—पिछले प्रयासों का लाभ मिल सकता है. किया गया निवेश लाभकारी रहेगा.
 शुभ अंक: 5  शुभ रंग: भूरा

27 अप्रैल से लेकर 3 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ
कार्यक्षेत्र में हाल की उपलब्धियां आपको आत्मविश्वास से भरेंगी. किसी उत्साहजनक खबर से दिन की शुरुआत हो सकती है. सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें—यह आपको लाभ दिलाएगा.
 शुभ अंक: 1  शुभ रंग: लाल

मिथुन
आज मन शांत रहेगा और आप सुकून महसूस करेंगे. यदि किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश का विचार है, तो फिलहाल टालें. मौजूदा काम पर फोकस करना ही बेहतर रहेगा.
 शुभ अंक: 8  शुभ रंग: हरा

कर्क
आर्थिक मोर्चे पर लंबे समय से चल रहा प्रयास अब रंग लाने वाला है. किसी भी तरह की बहस या विवाद से दूर रहें. आत्म-नियंत्रण रखने से तनाव से बचाव होगा.
 शुभ अंक: 2  शुभ रंग: नीला

सिंह
सेहत का ख्याल रखें—विशेष रूप से जिगर को लेकर सावधानी बरतें. ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभकारी हो सकती है.
 शुभ अंक: 5  शुभ रंग: सफेद

कन्या
घरेलू तनाव बच्चों पर असर डाल सकता है, इसलिए संयम से काम लें. किसी भी विवाद से बचें और शांतिपूर्ण संवाद को प्राथमिकता दें. तनाव कम करने के लिए ध्यान या संगीत का सहारा लें.
 शुभ अंक: 7  शुभ रंग: पीला

तुला
आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक हो सकता है. कार्य से संबंधित यात्रा शुभ साबित हो सकती है. अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
 शुभ अंक: 5  शुभ रंग: भूरा

वृश्चिक
वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतें. सरकारी योजनाओं से लाभ की संभावना है, पर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं.
 शुभ अंक: 1  शुभ रंग: बैंगनी

धनु
यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी हो सकती है. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा.
 शुभ अंक: 7  शुभ रंग: काला

मकर
आज नए प्रोजेक्ट या निवेश से बचें—परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल नहीं हैं. समान विचारधारा वाले लोगों से संपर्क निराश कर सकते हैं. स्वास्थ्य के लिए व्यायाम पर ध्यान दें.
 शुभ अंक: 9  शुभ रंग: हरा

कुंभ
आपका परिश्रम रंग लाएगा, लेकिन अपेक्षित परिणाम में समय लग सकता है. सरकारी कार्यों से जुड़े लोग कुछ रुकावटों का सामना कर सकते हैं. धैर्य रखें और योजनाएं व्यवस्थित रखें.
 शुभ अंक: 3  शुभ रंग: क्रीम

मीन
आज भावनाएं आपको प्रेरित करेंगी. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी. भाग्य साथ है और आप समय का भरपूर लाभ उठाएंगे.
 शुभ अंक: 3  शुभ रंग: सफेद

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola