Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 25 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Oct 2025 6:46 AM
आज 25 अक्टूबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 October 2025: आज शनिवार 25 अक्तूबर का दिन आपके जीवन में महत्वपूर्ण अवसर और चुनौतियां दोनों ला सकता है. 25 अक्टूबर का राशिफल आपको बताएगा कि किस राशि वालों को आर्थिक, पारिवारिक या करियर में लाभ मिलेगा और किन मामलों में संयम और सोच-समझकर कदम उठाना आवश्यक है. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 25 October 2025: आज शनिवार 25 अक्टूबर का दिन आपके लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आज की स्थिति आपकी मेहनत और समझदारी पर निर्भर करेगी. जानिए अपनी राशि के अनुसार किन क्षेत्रों में लाभ और तरक्की के संकेत हैं, और किस बात पर ध्यान देना जरूरी है. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कामकाज में प्रगति होगी और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुधरेगी और परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है. संतान पक्ष से भी सहयोग मिलेगा.
वृष
आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी. प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा और सरकारी मामलों से राहत मिल सकती है. हालांकि आर्थिक मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए खर्च सोच-समझकर करें.
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए समय बेहद शुभ है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. नौकरी में तरक्की या नया अवसर मिल सकता है. बेरोजगारों को भी रोजगार के मौके मिलेंगे. किसी शुभ समाचार से मन खुश रहेगा.
कर्क
कर्क राशि के लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी. कामकाज में सुधार होगा और पदोन्नति के योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी. कुछ नए और सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.
सिंह
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. अचानक धनलाभ के योग हैं, लेकिन नौकरी में लापरवाही न करें. मित्रों का सहयोग मिलेगा और किसी शुभ कार्य में भागीदारी होगी.
कन्या
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शानदार रहेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और कोई अधूरा काम पूरा होगा.
तुला
नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. व्यापार और नौकरी दोनों में उन्नति होगी. आपकी समझदारी और बात करने का तरीका सबको प्रभावित करेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियां भी आसानी से पूरी होंगी.
वृश्चिक
कठिन समस्याओं का हल निकल आएगा. कार्यस्थल पर सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा और पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं.
धनु
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से फायदा मिलेगा. शिक्षा, करियर और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी. किसी आकस्मिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.
ये भी पढ़ें: आज 25 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
मकर
नए काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है. घर में सुख-शांति रहेगी और धनलाभ के योग हैं. शिक्षा, नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
कुंभ
कुछ रुकावटें आ सकती हैं और विरोधियों से परेशानी संभव है. कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें. मेहनत का फल जरूर मिलेगा और परिवार का साथ रहेगा.
मीन
समस्याओं का समाधान मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में बदलाव या पदोन्नति के संकेत हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










