ePaper

आज का राशिफल, 1 नवंबर 2022: मेष, कन्या, मीन समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

Updated at : 01 Nov 2022 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
आज का राशिफल, 1 नवंबर 2022: मेष, कन्या, मीन समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

आज का राशिफल, 1 नवंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल ...

विज्ञापन
undefined

मेष
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा नहीं रहेगा. ऐसे में यदि आपने समझदारी से काम नहीं लिया तो स्थिति भयावह हो सकती है. ऐसे में बुद्धिमता का परिचय दे.जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है. फालतू खर्च होगा.

undefined

वृष


व्यापारी आज के दिन अपने काम या दुकान में खर्चा अधिक करेंगे. आय उतनी नही होगी लेकिन कुछ अच्छे समझौते हो सकते है जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होंगे.चिंता बनी रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी.

undefined

मिथुन


यदि आपकी अपने प्रेमी के साथ विवाह की बात चल रही है तो वह अटक सकती है. घर के किसी सदस्य को आपका रिश्ता मंजूर नहीं होगा और उसके द्वारा इसमें दरार डालने का प्रयास किया जाएगा.बेवजह तनाव रहेगा. किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. फालतू बातों पर ध्यान न दें. मेहनत अधिक व लाभ कम होगा.

undefined

कर्क


कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए तैयारी कर रहे है तो मन असंतुष्ट रहेगा और पढ़ाई में मन कम लगेगा. स्कूल के छात्र किसी बात को लेकर आशंकित रह सकते है.घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें.लेन-देन में जल्दबाजी न करें. फालतू खर्च होगा. विवाद को बढ़ावा न दें.

undefined

सिंह
सिंगल लोगों का अपने ही किसी दोस्त के परिवार के किसी सदस्य पर आकर्षण का भाव आएगा लेकिन वे उनसे कह नहीं पाएंगे. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें.योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी. जल्दबाजी न करें. पुराना रोग उभर सकता है.

undefined

कन्या
नौकरी में कई प्रकार की परेशानियाँ आएँगी लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो वह सुलझ जाएगी. हालाँकि ऑफिस में आपके काम को लेकर प्रशंसा होगी और सहकर्मियों से भी भरपूर सहयोग मिलेगा जो काम के बोझ को थोड़ा कम कर देगा.यात्रा लाभदायक रहेगी. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.

undefined

तुला


आपका कोई अपना या मित्र आपसे ऐसी बात कहेगा या साँझा करेगा जिस कारण मानसिक तनाव रह सकता है. यह तनाव आगे चलकर बढ़ सकता है. इसलिये बेहतर रहेगा कि आप उसे सुलझाने का प्रयास करे या किसी अन्य के साथ इस बात को साँझा करे.
पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

undefined

वृश्चिक
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रह सकते है. व्यापारी शाम के समय में लेनदेन के समय सावधानी बरते.फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. बजट बिगड़ेगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी.

undefined

धनु
यदि आप विवाहित है तो आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा. दोनों साथ मिलकर अपने परिवार वालों के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे.नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है. यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं.पुराना रोग उभर सकता है. लापरवाही न करें.

undefined

मकर
परिवार में कोई कलह चल रही है तो वह सुलझ तो जाएगी लेकिन कोई नयी बाधा आ सकती है. यदि आपका भाई आपसे नाराज़ चल रहा है तो आज उसके साथ बातचीत करेंगे तो स्थिति बेहतर होगी.कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी. प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. व्यापार में लाभ होगा.दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. अपने काम पर ध्यान दें. लाभ होगा.

undefined

कुंभ

मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते है तो आज के दिन नए ग्राहक हाथ में आएंगे लेकिन यदि आपने उस ओर ध्यान नहीं दिया तो वे हाथ से निकल भी सकते है.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा.

undefined

मीन
फैशन या मीडिया के क्षेत्र में है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और कुछ ऐसे अवसर हाथ में आएंगे जो सामान्य तो लगेंगे लेकिन उन पर काम करने से आपको आगे के लिए एक अच्छा अनुभव मिलेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola